वीर सावरकर पर बयानबाजी कर घिरे राहुल गांधी, बोले संजय राउत- बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान

वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी का एक बयान सुर्खियों में आ रहा है. वहीं बयान को लेकर उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के नेता संजय राउत ने राहुल पर निशाना साधा है. संजय राउत ने राहुल के बयान को गलत बताते हुए कहा है कि वह गांधी हैं, लेकिन सावरकर का नाम घसीटने की जरूरत नहीं है.

मोदी सरनेम मामले में विवाद अभी थमा भी नहीं है कि राहुल गांधी का एक और बयान सुर्खियों में आ रहा है. राहुल गांधी के बयान को लेकर उद्धव ठाकरे शिवसेना गुट के नेता संजय राउत ने आपत्ति जताई है. संजय राउत ने राहुल के बयान को गलत बताते हुए कहा है कि वह गांधी हैं, लेकिन सावरकर का नाम घसीटने की जरूरत नहीं है. सावरकर हमारी प्रेरणा हैं. हमारी लड़ाई के पीछे छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर हैं. राउत ने कहा कि वो इस बयान को लेकर राहुल गांधी से बात करने की कोशिश करेंगे.

सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे- उद्धव ठाकरे: राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए बयान की निंदा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी की है. उन्होंने विनायक सावरकर पर टिप्पणी के लिए राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना (UBT) सावरकर का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. उद्धव ने कहा कि सावरकर को नीचा दिखाने से विपक्षी गठबंधन में दरार पैदा होगी. उद्धव ठाकरे ने कहा, वह हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर को अपना आदर्श मानते हैं. सावरकर ने 14 साल तक अंडमान सेलुलर जेल में अकल्पनीय यातनाएं झेली. हम केवल पीड़ाओं को पढ़ सकते हैं. यह बलिदान का एक रूप है. हम सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे.

राहुल गांधी ने क्या दिया था बयान: राहुल गांधी ने वीर सावरकर को लेकर यह बयान तब दिया था जब उनसे पूछा गया था कि क्या वो संसद सदस्यता जाने के बाद अपनी उस टिप्पणी के लिए माफी मांगेंगे जिसे सूरत की अदालत ने मानहानि करार दिया है. इसपर राहुल गांधी ने कहा था कि वो राहुल गांधी हैं, सावरकर नहीं… मैं माफी नहीं मांगूंगा. राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने भी कटाक्ष किया था, अब यूबीटी के नेता भी बयान की निंदा कर रहे हैं. गौरतलब है कि कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल थी.

Also Read: कहां गया अमृतपाल सिंह? 9 राज्यों की पुलिस कर रही तलाश, उत्तराखंड के इस शहर में छिपे होने का शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >