यूपी के संभल में गरजा बुलडोजर, भागीरथ तीर्थ के पास हुए अतिक्रमण पर हुआ एक्शन

Sambhal:संभल में एक बार फिर मंदिर के जमीन पर हुए अवैध कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोर एक्शन किया गया है.डीएम ने कहा कि लोग इस पर बार-बार कब्जा कर लेते हैं,पहले भी कब्ज़े हटाए गए थे, लेकिन लोगों ने फिर से इस पर कब्ज़ा कर लिया.

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने भागीरथी तीर्थ से अवैध कब्जा हटाने के लिए बुलडोजर एक्शन किया किया है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मंदिर परिसर में रह रहे कुछ लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया.

जिलाधिकारी के जांच के बाद की गई कार्रवाई

संभल के जिलाधिकारी सुधीर कुमार सोनी और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मंगलवार की शाम (16 जून) को पूरे कस्बे का भ्रमण किया था. इसी दौरान उन्होंने देखा कि भागीरथी तीर्थ के कुंड में काफी गंदगी है और उसके ऊपर एक अस्थायी निर्माण (टीन शेड में भूसा) कर लिया गया है. सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि अस्थायी निर्माण को तत्काल हटाने का आदेश दिया गया था. इसी क्रम में नगर पालिका की टीम को बुलाकर जेसीबी से कब्जा हटाया गया और कुंड में जमा गंदगी को भी साफ किया जा रहा है.

तहसीलदार द्वारा की जाएगी जांच


सिटी मजिस्ट्रेट कहना है कि यह कब्जा बगल के आवासों में रहने वाले लोगों का था. उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले भी सूचित किया गया था और उन्होंने शुरुआत में खुद भी अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन धीमी गति के कारण बुलडोजर से तुरंत कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि तीर्थ की जमीन पर दुकानों के निर्माण की जानकारी मिली है, जिसकी जांच तहसीलदार द्वारा की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >