अरे बाप रे….इतना भयावह मंजर! बाइक सवार को घसीटता हुआ ले गया बोलेरो ड्राइवर

Sambhal Viral Video : एक दिल दहला देने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के संभल जिले से सामने आया है. इसमें बोलेरो ड्राइवर बाइक सवार को घसीटता नजर आ रहा है.

Sambhal Viral Video : उत्तर प्रदेश के संभल जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह बहुत ही भयावह है. खबरों की मानें तो एक बोलेरो ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी. इसके बाद बाइक बोलेरो में फंस गई. इतना होने के बाद कार ड्राइवर उसे घसीटते हुए दो किलोमीटर तक आगे बढ़ गया. वीडियो में नजर आ रहा है कि बोलेरो ड्राइवर बाइक को घसीटते हुए ले जा रहा है. कार के नीचे से चिंगारियां निकल रही हैं. दिल दहला देने वाले वीडियो को लगातार यूजर शेयर कर रहे हैं और रिएक्शन दे रहे हैं. ‘एक्स’ यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि आखिर कोई कैसे इतना लापरवाह हो सकता है? आरोपी ड्राइवर ने ब्रेक क्यों नहीं लगाए? Himanshu Tripathi नाम के यूजर ने लिखा- अरे बाप रे….इतना भयावह मंजर! टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को करीब 2 किमी तक घसीटता रहा बोलेरो चालक….चार पहिया सवार हैवान की नहीं आया ज़रा भी तरस!! देखें वीडियो

पुलिस के हवाले से मीडिया में जो खबर है उसके अनुसार, आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है. हादसा संभल कोतवाली के मुरादाबाद के पास हुआ. शख्स अपनी बाइक से जा रहा था. इस दौरान बोलेरो चालक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी जिसके बाद वह बाइक से नीचे गिर गया. शख्स को गंभीर चोटें आईं, कुछ लोग उसको नजदीकी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें : Viral Video : पिंजरे में डालते ही नींद से जागी बाघिन, डर से चिल्लाए लोग- अरे उठी गेलो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >