Salman Khan Firing Case: रफीक चौधरी ने की थी रेकी, बनाया था सलमान खान के घर का वीडियो, बिहार के शूटरों ने चलाई गोली

Salman Khan Firing Case: एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर फायरिंग के मामले की जांच चल रही है. मामले में पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के दबंग और एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर पर कुछ दिन पहले फायरिंग की गई थी. इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की ओर से मामले को लेकर बताया गया कि आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने सलमान खान के घर के अलावा दो अन्य एक्टर के घर के बाहर भी रेकी की थी. उसने सलमान खान के घर का वीडियो शूट किया. इसके बाद उसने यह वीडियो गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को भेजा.

बिहार के शूटरों ने चलाई थी गोली

आपको बता दें कि पुलिस ने इससे पहले बताया था कि सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को पनवेल में उनके किराए के घर पर हथियार और गोलियों की आपूर्ति किए जाने तक अपने टारगेट के बारे में कुछ भी पता नहीं था. कथित हमलावर सागर पाल और विक्की गुप्ता ने 14 अप्रैल को बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित सलमान के घर के बाहर गोलियां चलाई थीं जो बिहार के रहने वाले हैं. दोनों ही हमलावरों को 48 घंटों के भीतर गुजरात से दबोच लिया गया था. दोनों 27 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं.

Read Also : बुलेटप्रूफ Land Cruiser में सफर करते नजर आ आए सलमान खान, हमले के बाद सुरक्षा चाक-चौबंद

आरोपियों को नहीं पता था कि सलमान के घर करनी है फायरिंग

मामले को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पाल और गुप्ता को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई ने फायरिंग का काम सौंपा था, लेकिन दोनों को हथियार मिलने तक इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें सलमान खान के घर के सामने गोलीबारी करनी है. पाल को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह में अंकित नाम के व्यक्ति ने भर्ती किया था. पाल और अंकित एक साथ क्रिकेट खेलते थे और वे अच्छे दोस्त हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >