Sahara India Refund : बिहार के 33 हजार सहारा इंडिया निवेशकों के लिए अच्छी खबर, जल्द करें ऐसे आवेदन

Sahara India Refund : सहारा इंडिया समूह की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में फंसे निवेशकों के लिए सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. जानें क्या है ताजा अपडेट

Sahara India Refund : सहारा इंडिया समूह काफी वक्त से वित्तीय संकट से जूझता नजर आ रहा है. देशभर के लाखों निवेशकों का पैसा यहां फंसा हुआ है और वे इसे निकालने का प्रयास कर रहे हैं. निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस मिल जाए, इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार लगातार कोशिश कर रही है. शुरुआत में कुछ निवेशकों को 10 हजार रुपये की आंशिक वापसी मिली थी जिसके बाद से उनकी उम्मीद और बढ़ गई. हालांकि, अभी भी बड़ी संख्या में निवेशक अपने पैसे वापस पाने को लेकर सरकार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं. ऐसे निवेशकों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

बिहार के 33 हजार निवेशकों के कितने पैसे फंसे हैं सहारा इंडिया में

सहारा इंडिया समूह की 4 को-ऑपरेटिव सोसाइटीज में देशभर के लगभग 10 करोड़ निवेशकों का करीब 1 लाख करोड़ रुपये फंसा हुआ है. बिहार के भी 33 हजार निवेशको पैसा फंसा हुआ है. बिहार के निवेशकों के करीब 410 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं जिसे वे निकलवाना चाहते हैं. केंद्र सरकार की पहल से कुछ निवेशकों को 10 हजार रुपये वापस भी मिल चुके हैं. अब सरकार ने यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी है.

Read Also : Sahara India Refund: ऐसे निकलेगा सहारा इंडिया में जमा पैसा, जान लें काम की बात

निवेशक सहारा इंडिया ग्रुप के सीआरसी सहारा रिफंड पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आपको किन चीजों की जरूरत होगी और आप कैसे आवेदन कर सकेंगे.

Sahara India Refund Updates: सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं?

-सहारा में निवेश की सदस्यता संख्या ग्राहक के पास होनी चाहिए.

-जमा खाता संख्या ग्राहक को देने की जरूरत होगी.

-आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर ग्राहक के पास होना जरूरी हैं.

-जमा कर्ता का पासबुक उसके पास होना चाहिए.

-पैनकार्ड होना चाहिए ( यदि राशि 50 हजार से अधिक है)

Sahara India Refund News: कैसे करें आवेदन और कहां जानें

सहारा का रिफंड पाने के लिए आपको सबसे पहले सीआरसीएस-सहारा रिफंड पोर्टल (https://mocrefund.crcs.gov.in/Depositor/Register) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

-रजिस्ट्रेशन के लिए आधार के अंतिम 4 नंबर और आधार से लिंक्ड अपना मोबाइल नंबर भरने की जरूरत है.

-इसके बाद मोबाइल नंबर पर ओटीपी आपको मिलेगा. इसे भरना जरूरी है. इसके बाद फॉर्म आपके सामने ओपन हो जाएगा.

-ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें.

-दी गई जानकारी की जांच के बाद रिफंड राशि आपको मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >