सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, लखनऊ लाया जाएगा पार्थिव शरीर

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का आज यामी मंगलवार देर रात निधन हो गया है. सुब्रत रॉय के निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें.

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का आज यामी मंगलवार देर रात निधन हो गया है. सुब्रत रॉय काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. वो मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे. मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी, और उनका निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबित उनका पार्थिव शरीर कल यानी बुधवार को लखनऊ लाया जाएगा जहां उन्हे अंतिम विदाई दी जाएगी.

सुब्रत रॉय को सहाराश्री के नाम से भी जाना जाता था. उनका जन्म 10 जून 1948 को हुआ था. देश के जाने माने कारोबारियों में उनकी गिनती होती था. सहारा इंडिया परिवार के वहीं संस्थापक थे. वहीं, सुब्रत रॉय के  निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा है कि सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि.


Also Read: पीएम मोदी के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी मामला, AAP को चुनाव आयोग की नोटिस, 16 नवंबर तक देना होगा जवाब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >