रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत के लिए बढ़ायी मुश्किलें? जर्मन विदेशी मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कह दी बड़ी बात

जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने भारत को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, रूस-यूक्रेन युद्धा से भारतीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ा दी है. उन्होंने कहा, भारत कठिन समय में 20टी की अध्यक्षता कर रहा है.

भारत और जर्मनी ने ऊर्जा, कारोबार और जलवायु परिवर्तन सहित द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने एवं रूस-यूक्रेन वॉर सहित वैश्विक मुद्दों पर सोमवार को विस्तृत चर्चा की. जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और जर्मनी की विदेशी मंत्री एनालेना बेयरबॉक शामिल रहीं. इस दौरान जर्मनी की विदेशी मंत्री ने भारत को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, भारत की यात्रा करना दुनिया के छठे हिस्से की यात्रा करने जैसा है.

रूस-यूक्रेन युद्ध ने भारत के लिए बढ़ायी मुश्किलें : जर्मन विदेश मंत्री

जर्मन विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने भारत को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा, रूस-यूक्रेन युद्धा से भारतीय ऊर्जा आपूर्ति के लिए बड़ी मुश्किलें बढ़ा दी है. उन्होंने कहा, भारत कठिन समय में 20टी की अध्यक्षता कर रहा है. इस युद्ध ने पूरी दुनिया को मुश्किल स्थिति में ला दिया है. उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा, भारत अपनी जी20 अध्यक्षता के दौरान एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के आदर्श वाक्य के साथ जलवायु संकट से निपटने के लिए विशेष ध्यान दे रहा है.

Also Read: नेकां चीफ फारूख अब्दुल्ला को उम्मीद, रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त कराने में जरूर कामयाब होंगे पीएम मोदी

भारत की यात्रा करना दुनिया के छठे हिस्से की यात्रा करने जैसा: जर्मनी की विदेश मंत्री

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने कहा कि 21वीं सदी, खास तौर पर हिन्द प्रशांत क्षेत्र में विश्व व्यवस्था को आकार प्रदान करने में भारत की निर्णायक भूमिका होगी और भारत की यात्रा करना दुनिया के छठे हिस्से की यात्रा करने जैसा है. बेयरबॉक ने कहा कि हम भारत के साथ हमारे आर्थिक, जलवायु संबंधी और सुरक्षा नीति सहयोग को सामरिक गठजोड़ से आगे ले जाना चाहते हैं और यह सिर्फ खोखली बात नहीं है. उन्होंने जोर दिया कि भारत, जर्मनी का नैसर्गिक सहयोगी है. जर्मनी की विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों पक्ष एक मोबिलिटी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे जिससे हमारे लोगों का पढ़ाई, शोध कार्य और एक दूसरे के यहां काम करना आसान हो जायेगा.

भारत और जर्मनी ने वर्ष 2021 में अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनायी

भारत और जर्मनी ने वर्ष 2021 में अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मनायी. वहीं, इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छठे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी सम्मेलन में हिस्सा लेने बर्लिन गए थे. इसके अलावा भारत जी7 देशों की बैठक में सहभागी देश के रूप में शामिल हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >