VIT वेल्लोर में नवरात्रि में रोबोट ने ऐसे की आयुध पूजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए वीआईटी वेल्लोर स्थित स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डीन देवेंद्रनाथ रामकुमार ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए उत्सव मशीनों और उपकरणों के सम्मान का ही है.

वेल्लोर : वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) में इस साल की नवरात्रि में अनोखे आइडिया के साथ रोबोट के द्वारा आयुध पूजा की गई. इस इवेंट का एक 30 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स द्वारा काफी चाव से देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल 30 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रोबोट पर दीप जलाकर रखा गया और फिर रोबोट उससे मां सरस्वती की आरती कर रहा है. वहीं, दूसरा रोबोट घंटी बजा रहा है.

वायरल वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए वीआईटी वेल्लोर स्थित स्कूल ऑफ मैकेनिकल इंजीनियरिंग के डीन देवेंद्रनाथ रामकुमार ने बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरों के लिए उत्सव मशीनों और उपकरणों के सम्मान का ही है. इसी वजह से हमने विचार किया कि वह सम्मान भी किसी अन्य मशीन के द्वारा दिया जाए.

उन्होंने बताया कि वीआईटी वेल्लोर के छात्र और संकाय के सदस्यों ने आयुध पूजा को रोबोट से करने का फैसला किया. छात्रों और संकाय के सदस्यों के बीच इस विषय पर करीब तीन दिनों तक चर्चा की गई. इसके बाद उत्सव में रोबोट के इस्तेमाल करने पर फैसला किया गया.

कैसे की गई तैयारी

वीआईटी वेल्लोर में इस साल के दुर्गापूजा में कुछ खास करने के लिए सबसे पहले छह एक्सल वाले दो रोबोट तैयार किए गए. एक ने घंटी पकड़ रखी थी और दूसरे ने आरती के साथ पूजा की. यह सब करीब 10 मिनट के अंतराल में किया गया. डीन रामकुमार ने बताया कि यह केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित प्रमोशन ऑफ यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड साइंटिफिक एक्सीलेंस (पीयूआरएसई) के तहत मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों के कार्यकौशल को प्रदर्शित करता है.

Also Read: देश में तैयार हुआ सर्जिकल रोबोट, सर्जरी के क्षेत्र में आयेगा क्रांतिकारी बदलाव

उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के क्षेत्र में अनोखे आइडिया को मूर्तरूप देने में मदद करना है. उन्होंने कहा कि इस समय औद्योगिक क्षेत्र और खासकर विनिर्माण क्षेत्र में रोबोट की खास जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >