बढ़ रहा है कोरोना का खतरा! दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन, कहा- तैयार रहें अस्पताल

Corona Virus: देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना की दस्तक हुई है. लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है. इधर दिल्ली सरकार ने कोरोना को लेकर एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं.

Corona Virus: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर कोरोना वायरस की दस्तक हुई है. कोविड 19 के मामलों में अचानक से इजाफा होने के बाद शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने अहम एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली सरकार ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने और पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड पर एडवाइजरी जारी करते हुए अस्पतालों से बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित रखने को कहा है. स्वास्थ्य विभाग ने कई राज्यों में कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के लिए यह एडवाइजरी जारी की है.

दिल्ली सरकार ने दिया निर्देश

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य संस्थानों से कोरोना के सभी पॉजिटिव नमूनों को जीनोम सीक्वेंस के लिए लोक नायक अस्पताल भेजने को कहा है. सरकार ने कहा “अस्पतालों को बेड, ऑक्सीजन, एंटीबायोटिक्स, अन्य दवाओं और वैक्सीन की उपलब्धता के मामले में तैयार रहना चाहिए. वेंटिलेटर, बाई-पीएपी, ऑक्सीजन सांद्रक और पीएसए जैसे सभी उपकरण चालू हालत में होने चाहिए.” दिल्ली सरकार ने कहा कि सभी मापदंडों की हर दिन रिपोर्टिंग दिल्ली राज्य स्वास्थ्य डेटा प्रबंधन पोर्टल पर भी की जानी चाहिए.

दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी

  • दिल्ली सरकार की जारी एडवाइजरी के मुताबिक समर्पित कर्मचारियों को ‘रिफ्रेशर’ प्रशिक्षण दिया जा सकता है और सभी स्वास्थ्य सुविधाओं (OPD/IPD) में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों की दैनिक रिपोर्टिंग इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफॉर्म पर की जाए.
  • इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के सत्यापित मामलों को भी एल फॉर्म के तहत आईएचआईपी पर रिपोर्ट किया जाए.
  • दिल्ली सरकार ने अपने परामर्श में यह भी कहा है कि अस्पताल परिसर और स्वास्थ्य केंद्रों में मास्क पहनने समेत श्वसन नियमों का पालन किया जाना चाहिए.

देश के कई राज्यों में सामने आये हैं कोविड के मामले

गुजरात, हरियाणा, केरल समेत कई राज्यों में कोविड-19 के नए मामले सामने आ रहे हैं. गुजरात में गुरुवार को कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए, जबकि हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद से कोविड-19 संक्रमण के तीन मामले सामने आए. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को कहा था कि राज्य में मई में कोविड-19 के 182 मामले सामने आए. कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने 21 मई को पुष्टि की थी कि राज्य में कोविड-19 के 16 सक्रिय मामले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >