सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लड़के बाइक से सड़क पर राइडिंग करते नजर आ रहे हैं. इसी दौरान एक राइडर बाकी बाइक सवारों से आगे निकलने की कोशिश करता दिखाई देता है. लेकिन अचानक उसकी बाइक का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह सड़क की दूसरी ओर जा गिरता है.
डिवाइडर और पोल से जा टकराया राइडर
बैलेंस बिगड़ने के बाद राइडर बाइक समेत सड़क के दूसरी तरफ बने डिवाइडर और पोल से जा टकराता है. हादसा इतना तेज होता है कि बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं. पीछे चल रहे दूसरे राइडर अचानक हुई इस घटना को देखकर घबरा जाते हैं और उनकी आवाज में भी डर साफ सुनाई देता है.
हादसे के बाद तुरंत खड़ा हुआ युवक
हैरानी की बात यह रही कि जोरदार टक्कर के बावजूद बाइक सवार कुछ ही पल बाद उठकर खड़ा हो गया और चलता हुआ नजर आया. हालांकि, हादसे में उसकी बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वीडियो देखकर लोग राइडर के बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं बता रहे हैं.
‘ओये बे...’ देखकर घबरा गए पीछे वाले
वीडियो में हादसे के वक्त पीछे चल रहे राइडरों की घबराहट भी सुनाई देती है. अचानक बाइक के नियंत्रण से बाहर होते ही पीछे से ‘ओये बे...’ जैसी आवाज आती है. कुछ ही सेकंड में मस्ती और स्टंटबाजी का माहौल एक खतरनाक हादसे में बदल जाता है.
सड़क कोई रेसट्रैक नहीं, एक गलती पड़ सकती है भारी
भारतीय सड़कों पर सबसे डरावनी बात यह है कि आपकी जान सिर्फ इसलिए खतरे में पड़ सकती है क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति कुछ सेकंड के लिए खुद को MotoGP राइडर समझने लगता है. आप ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन कर सकते हैं, सही रफ्तार से गाड़ी चला सकते हैं और अपनी लेन में रह सकते हैं, फिर भी किसी दूसरे की लापरवाही आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है.
दूसरों की लापरवाही से भी खतरे में पड़ती है जान
सड़क पर हर व्यक्ति की जिम्मेदारी सिर्फ अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं होती. एक बाइक सवार की तेज रफ्तार या खतरनाक स्टंट दूसरे लोगों के लिए भी जानलेवा साबित हो सकता है. हालांकि इस हादसे में काफी चोंटे आईं हैं लेकिन उसकी जान बच गई .
ये भी पढ़ें: केरल: गौर के हमले में व्यक्ति की दर्दनाक मौत; सदमे में रिश्तेदार की भी हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम
