Republic Day 2024: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दंग कर देंगे वायु सेना के जवान, देखें ये खास वीडियो

गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर चल रही है. फ्रांस की वायु सेना के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए330 मल्टी-रोल टैंकर परिवहन विमान भी समारोह में शामिल होंगे. देखें वीडियो

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की तैयारी जोरों पर चल रही है. इस बीच भारतीय वायुसेना की ओर से कुछ खास बातें बताई गई है. गुरुवार सुबह वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि वह दिन एक बार फिर से आ चुका है जब 54 विमान कर्तव्य पथ पर नजर आने वाले हैं. ये विमान अलग-अलग ऊंचाई और गति से उड़ते हुए दिखने वाले हैं. देखें Behind the Scene कैसी चल रही है तैयारी…

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कर्तव्य पथ और उसके आसपास के इलाकों में करीब 14000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा. यहीं से 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड शुरू होगी. पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, इस साल परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर करीब 77,000 लोगों के आने की संभावना है जिसके मद्देनजर सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है. कर्तव्य पथ के मुख्य क्षेत्र में लगभग 14,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जाएगा. कमांडो, त्वरित प्रतिक्रिया दल, पीसीआर वैन, मोर्चा, विध्वंस रोधी जांच और स्वाट टीम को कर्तव्य पथ और दिल्ली में अहम स्थानों पर तैनात करने का काम किया जाएगा.

Also Read: दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में तैनात होंगे 14000 जवान, 25 जनवरी रात 10 बजे से सीमाएं सील

भारत के दो-दिवसीय दौरे पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार को भारत के दो-दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और इस यात्रा की शुरुआत वह राजस्थान की राजधानी जयपुर से करेंगे जिसे पिंक सिटी भी कहा जाता है. वे जयपुर में आमेर का किला, हवा महल और खगोलीय वेधशाला ‘जंतर मंतर’ जाएंगे. मैक्रों को 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. वह इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ्रांस के छठे नेता होंगे.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: फ्रांस में इमैनुएल मैक्रों बने दूसरी बार राष्ट्रपति, मरीन ले पेन को दी करारी शिकस्त, पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >