Video : गिरफ्तारी पर बोले दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन- पॉलिटिकल केस है

Video : दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने उन्हें दिल्ली जल बोर्ड की सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की टेंडर प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है.जानें गिरफ्तारी पर क्या बोले सत्येंद्र जैन.

Video : दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को भ्रष्टाचार के मामले में मंगलवार को (18 अगस्त) एंटी करप्शन ब्रांच ने गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेशी के दौरान जैन ने अपने ऊपर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया. उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक मामला है.

कोर्ट जाते वक्त सत्येंद्र जैन से पत्रकारों ने सवाल किया. इसपर  उन्होंने कहा कि यह पॉलिटिकल केस है. मीडिया से बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान थी.


सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सीनियर वकील मनिंदर सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया. उनका दावा है कि एफआईआर दर्ज होने के चार साल बाद जैन को बिना किसी ठोस सबूत के गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी सिर्फ दस्तावेजों के आधार पर हुई है, जो कानून के मुताबिक सही नहीं है.


ये भी पढ़ें: दिल्ली के पूर्व मंत्री AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने क्या कहा?

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि एसटीपी परियोजना की टेंडर प्रक्रिया में जानबूझकर ऐसी शर्तें रखी गईं, जिससे एक खास व्यक्ति को फायदा पहुंच सके. सचदेवा ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में अनियमितता हुई और अरविंद केजरीवाल व उनके करीबियों ने इससे आर्थिक लाभ उठाया. उन्होंने कहा कि सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी इसी भ्रष्टाचार का नतीजा है.


ये भी पढ़ें: Satyendar Jain Gets Bail: ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन को मिली जमानत, पत्नी ने जताई खुशी, कहा- कुछ भी नहीं किया गलत

गिरफ्तारी बीजेपी की साजिश : आतिशी

दिल्ली की पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को बीजेपी की साजिश और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जैन को पहले भी एक झूठे मामले में फंसाया गया था और करीब दो साल जेल में रखा गया, लेकिन बाद में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला. आतिशी ने कहा कि अब पंजाब चुनाव से पहले जैन को निशाना बनाया जा रहा है, क्योंकि वह पंजाब के सह-प्रभारी हैं. उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता चुनाव में इसका जवाब देगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >