Weather Forecast : आज उत्तर प्रदेश-बिहार- मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates, 27 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली में (delhi rain) अभी मानसून के आने में लंबा वक्त है, लेकिन दिल्ली को गर्मी (delhi monsoon) से थोड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं मानसून की सक्रियता की वजह से बिहार में आज भी बारिश होगी. जबकि यूपी में भी मानसून सक्रिय है और बारिश हो सकती है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
अगले 24 घंटों में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वज्रपात की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मध्यम गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है. इससे बाहर रहनेवाले लोगों और जानवरों को नुकसान हो सकता है.
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
अगले पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
तेज नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव में अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापक रूप से व्यापक बारिश होने की संभावना है.
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
अगले 6-7 दिनों में राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिम यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं
हवा के पैटर्न की विशेषताओं और पूर्वानुमान से पता चलता है कि अगले 6-7 दिनों में राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिम यूपी, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पंजाब में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की संभावना नहीं है.
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से गुजर रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून
राजस्थान केबाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मेरठ, हरियाणा के अंबाला और पंजाब के अमृतसर होते हुए गुजर रहा दक्षिण-पश्चिम मानसून.
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के अधिकतर इलाकों में वज्रपात की संभावना
उत्तर छत्तीसगढ़ पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वी और आसपास के मध्य भारत (बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा) के अधिकतर हिस्सों में अलग-अलग गरज और बिजली गिरने की संभावना है.
3:53 AM. 28 Jun 213:53 AM. 28 Jun
पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल और जहानाबाद में दो से तीन घंटों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात की दी चेतावनी
भारत मौसम विभाग के पटना केंद्र ने राजधानी पटना, भोजपुर, बक्सर, अरवल और जहानाबाद जिले के कुछ भागों में दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी है. साथ ही वज्रपात की संभावना के मद्देनजर चेतावनी देते हुए लोगों से आग्रह किया है कि जल्द-से-जल्द किसी पक्के मकान में चले जाएं. वहीं, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहें.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
1 जुलाई तक बारिश की कोई उम्मीद नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अभी 1 जुलाई तक बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट
उत्तराखंड के सात जिलों में रविवार को मौसम बदलने की संभावना नजर आ रही है. विभाग की ओर से प्रदेश के सात जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ तीव्र बौछारें पड़ने का अनुमान विभाग ने व्यक्त किया है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
हल्की बारिश
मौसम विभाग ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान प्रायद्वीपीय भारत के उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य से दो डिग्री कम 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
मौसम विभाग ने कहा
मौसम विभाग ने कहा कि मौसम की मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर वायुमंडलीय विशेषताएं और हवा का पूर्वानुमान यह संकेत देता है कि दक्षिणपश्चिम मानसून के अगले सात दिनों के दौरान राजस्थान के बाकी हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना नहीं है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
भारी बारिश व ठनका गिरने की आशंका
बिहार में अगले 72 घंटे में भारी बारिश व ठनका गिरने की आशंका है. आइएमडी ने पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट जारी करने का काम किया है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
बिहार में गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी
बिहार के कई हिस्सों में बारिश से शनिवार को गंगा, गंडक, पुनपुन, बागमती, बूढ़ी गंडक और महानंदा नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का रुख रहा. गंडक नदी का जलस्तर गोपालगंज जिले के डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 45 सेंटीमीटर ऊपर था, इसमें बढ़ोतरी जारी है. इसके साथ ही बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर समस्तीपुर के रोसड़ा में खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर था.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
आज यहां होगी भारी बारिश
27 जून यानी आज बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.
8:01 PM. 27 Jun 218:01 PM. 27 Jun
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई बारिश
पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे दिन भर की उमस के बाद राष्ट्रीय राजधानी को राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया था. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान इस सीजन के सामान्य से तीन डिग्री कम 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
झारखंड में भारी बारिश
झारखंड में अगले पांचों दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. आज राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में भारी बारिश हो सकती है. बोकारो, चतरा, धनबाद, गढ़वा, पलामू में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है. झारखंड में 27 जून को पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
दिल्ली में मानसून के लिए अभी एक और सप्ताह इंतजार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्र में मानसून की पहली बारिश के लिए अभी कम से कम एक और सप्ताह का इंतजार करना होगा. इसके मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून का बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजरना जारी है.
Weather Forecast Today, 27 June 2021: दिल्ली में आज भी आंधी-पानी की संभावना, झारखंड, बिहार, बंगाल में अच्छी मानसूनी वर्षा रहेगी जारी, जानें UP समेत अन्य राज्यों का हाल
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है.
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
उत्तर प्रदेश में गरज और बौछारों के साथ बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बारिश / गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है.
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
पटना में भारी बारिश, बिहार विधानसभा, उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का आवास जलमग्न
बिहार की राजधानी पटना में भारी बारिश के कारण बिहार विधानसभा परिसर और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के आवास समेत कई इलाकों में जलजमाव हो गया. मानसून की सक्रियता की वजह से बिहार में आज भी बारिश जारी है. बिहार के अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति नजर आ रही है.
1:30 PM. 27 Jun 211:30 PM. 27 Jun
Posted By : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates, 27 June 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood : दिल्ली में (delhi rain) अभी मानसून के आने में लंबा वक्त है, लेकिन दिल्ली को गर्मी (delhi monsoon) से थोड़ी राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं मानसून की सक्रियता की वजह से बिहार में आज भी बारिश होगी. जबकि यूपी में भी मानसून सक्रिय है और बारिश हो सकती है. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com साथ….