राशन कार्ड: दिल्ली सरकार ने आय पात्रता सीमा बढ़ाई, 13 साल बाद बन रहे नये कार्ड

Ration Card: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को घोषणा की कि नए राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया 15 मई से बड़े पैमाने पर फिर से शुरू हो गई है, जिससे लगभग 13 साल का इंतजार समाप्त हो गया है.

Ration Card: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया- नए राशन कार्ड बनवाने और परिवार के सदस्यों को जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई से ई-जिला पोर्टल के माध्यम से शुरू हो गए हैं. पहले जमा किए गए पुराने आवेदन भी आवेदकों को उनके लॉगिन प्रोफाइल के माध्यम से वापस भेज दिए गए हैं.

राशन कार्ड के लिए आय पात्रता सीमा बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 7.72 लाख अमान्य राशन कार्ड से रद्द कर दिए हैं. जबकि नए राशन कार्ड जारी करने के लिए आय सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष किया जाएगा. फिलहाल, दिल्ली में राशन कार्ड के लिए पात्र होने की आय सीमा 1.2 लाख रुपये प्रति वर्ष निर्धारित है. सीएम ने कहा कि यह बढ़ोतरी जरूरतमंद लोगों की अधिकतम संख्या को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है. उन्होंने बताया कि आय में बढ़ोतरी के फैसले को अगली कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी जाएगी.

23,394 राशन कार्ड डुप्लिकेट पाए गए

मुख्यमंत्री ने कहा, गहन ऑडिट के बाद, सरकार ने आय मानदंड को पूरा न करने वाले 1.44 लाख लाभार्थियों, राशन प्राप्त न करने वाले 35,800 लाभार्थियों, मृत पाए गए 29,580 लाभार्थियों को हटा दिया, जबकि 23,394 राशन कार्ड डुप्लिकेट पाए गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >