Ratan Tata Health Update : अस्पताल में भर्ती करवाने की खबर पर रतन टाटा ने कहा- मैं ठीक हूं

Ratan Tata Health Update : रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाने की खबर सोमवार को आई. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैं ठीक हूं.

Ratan Tata Health Update : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाने की खबर आई. इसके बाद उन्होंने खुद एक बयान जारी करके कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं हैं. मैं ठीक हूं.

मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को अफवाह करार देते हुए 86 साल के टाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, ये दावें निराधार हैं. मैं उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अभी चिकित्सकीय जांच करा रहा हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. टाटा ने जनता और मीडिया से अनुरोध किया कि वे गलत जानकारी फैलाने से बचें.

इंडिया टुडे डॉट कॉम के अनुसार, रतन टाटा को ब्लड प्रेशर की दिक्कत आई जिसके बाद उन्हें सोमवार की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि 86 साल के उद्योगपति को गंभीर हालत में रात करीब 12:30-1:00 बजे लाया गया था. उनको तुरंत गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में ले जाया गया, जहां फेमस हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम ने उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखी.

Read Also : Tata Sons IPO: रतन टाटा के टाटा संस पर आईपीओ लाने का कौन बना रहा दबाव, कंपनी के लिए क्यों है जरूरी?

रतन टाटा कुछ दिन पहले तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने मुंबई स्थित स्टॉक ब्रोकिंग स्टार्टअप अपस्टॉक्स में अपनी 5% हिस्सेदारी बेची थी, जिससे उन्हें अपने शुरुआती निवेश पर 23,000% का रिटर्न मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >