Rana Goswami Dangoriya: असम कांग्रेस को तगड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी बीजेपी में शामिल

Rana Goswami Dangoriya: बीजेपी में शामिल होने के बाद राणा गोस्वामी ने कहा, कुछ न कुछ होता रहता है, इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी. मैं 7 साल तक पार्टी का सचिव भी रहा हूं,

Rana Goswami Dangoriya: असम में कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. उन्होंने बुधवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस छोड़ने के बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं. बीजेपी में शामिल होते ही राणा गोस्वामी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.

Rana Goswami Dangoriya: राणा गोस्वामी ने बताया, कांग्रेस छोड़ने की क्या रही वजह

बीजेपी में शामिल होने के बाद राणा गोस्वामी ने कहा, कुछ न कुछ होता रहता है, इसलिए मुझे कांग्रेस पार्टी छोड़नी पड़ी. मैं 7 साल तक पार्टी का सचिव भी रहा हूं, मैंने गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी के साथ काम किया. गुलाम नबी आजाद और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पार्टी छोड़ दी. उसी तरह उनका अनुसरण करते हुए मैंने भी पार्टी छोड़ दी है.

असम कांग्रेस मुक्त हो रहा : पीयूष हजारिका

राणा गोस्वामी के कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने अपनी प्रतिक्रिया दी और ट्वीट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, असम कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राणा गोस्वामी डंगोरिया आज भाजपा में शामिल हो गए. कुछ दिन पहले असम कांग्रेस के एक और कार्यकारी अध्यक्ष कमलाख्या पुरकायस्थ ने हमारी डबल इंजन सरकार का समर्थन किया था. असम, कांग्रेस मुक्त हो रहा है.

राणा गोस्वामी ने विभिन्न राजनीतिक कारणों का हवाला देकर कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

कांग्रेस की असम इकाई के दिग्गज नेता राणा गोस्वामी ने बुधवार को विभिन्न राजनीतिक कारणों का हवाला देकर अपना इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने के बाद राणा दिल्ली रवाना हो गए थे. कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र में उन्होंने कहा था, मैं यह कहना चाहता हूं कि मैं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस के एक सक्रिय सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >