Ram Mandir Inauguration: शरद पवार राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में नहीं होंगे शामिल? निमंत्रण पर किया बड़ा खुलासा

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देशभर से दिग्गज लोगों को निमंत्रण भेजा गया है. इधर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने बताया कि वो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं. उन्होंने निमंत्रण को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है.

राम मंदिर उद्धाटन के लिए शरद पवार को नहीं मिला निमंत्रण

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने बुधवार को बताया कि उन्हें अगले महीने अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है. पवार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल है कि क्या पार्टी इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रही है.

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को

राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और 6,000 से अधिक लोगों के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की उम्मीद है.

Also Read: Ayodhya Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 40 सूरज से चमक उठेगा अयोध्या! अद्भुत होगी सजावट

हमें खुशी है कि मंदिर बन रहा है: पवार

शरद पवार ने कहा, पता नहीं कि बीजेपी इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक या व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए कर रही है. हमें खुशी है कि मंदिर बन रहा है, जिसके लिए कई लोगों ने योगदान दिया. पवार से जब पूछा गया कि क्या उन्हें आमंत्रित किया गया है, तो उन्होंने नकारात्मक जवाब दिया. पवार ने कहा, मैं आस्था के दो-तीन स्थानों पर जाता हूं जिनके बारे में मैं सार्वजनिक रूप से बात नहीं करता हूं. यह एक निजी मामला है.

30 दिसंबर को अयोध्या

अधिकारियों ने कहा है कि 22 जनवरी के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से पहले, प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में एक हवाई अड्डे का उद्घाटन करने के बाद रोड शो और जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >