राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, सिंघवी को फिर मौका

Rajya Sabha Election : कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पांच राज्यों से छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए. इनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी का नाम प्रमुख है जिन्हें एक बार फिर से तेलंगाना से उम्मीदवार बनाया गया है.

Rajya Sabha Election : कुल 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव 16 मार्च को होने हैं. मतों की गिनती उसी दिन की जाएगी. ये सीटें अप्रैल में रिक्त हो रही हैं. जिन 37 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है उनमें से चार कांग्रेस के पास थीं. यदि पार्टी के सभी छह उम्मीदवार जीतते हैं तो उसे दो सीटों का लाभ हो सकता है.

राज्यसभा में कांग्रेस के वर्तमान में 27 सदस्य हैं. इन सभी छह उम्मीदवारों के निर्वाचित होने की स्थिति में उसके सदस्यों की संख्या बढ़कर 29 हो जाएगी. पार्टी की से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम को फिर से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया है. वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ से ही राज्यसभा सदस्य हैं.

राहुल गांधी की पसंद हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांगड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध को टिकट दिया है. दलित समुदाय से आने वाले बौद्ध ने पार्टी के ‘संविधान बचाओ अभियान’ में सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्हें राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पसंद माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें : बिहार राज्यसभा चुनाव: 4 विधायक वाले उपेंद्र कुशवाहा बने उम्मीदवार, 19 वाली LJP-R को मौका नहीं, जानिए NDA का प्लान

तेलंगाना से सिंघवी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया गया

तमिलनाडु से एम क्रिस्टोफर तिलक को उम्मीदवार घोषित किया गया है. ईसाई समुदाय से ताल्लुख रखने वाले तिलक कांग्रेस कमेटी के सचिव हैं. कांग्रेस ने अपने शासन वाले तेलंगाना से वरिष्ठ अधिवक्ता सिंघवी को फिर से उम्मीदवार घोषित किया है. सिंघवी वर्तमान में तेलंगाना से ही राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अप्रैल में खत्म होने वाला है. प्रदेश में दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. कांग्रेस ने दूसरी सीट के लिए वी नरेंद्र रेड्डी को उम्मीदवार घोषित किया है, हालांकि दूसरी सीट के लिए उसके पास विधायकों की पर्याप्त संख्या नहीं है.

किस राज्य में कितनी सीट पर हो रहा है चुनाव

कांग्रेस के चार राज्यसभा सदस्यों सिंघवी (तेलंगाना), फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी (छत्तीसगढ़) तथा रजनी पाटिल (महाराष्ट्र) का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है. महाराष्ट्र में सात सीटों, तमिलनाडु से छह, पश्चिम बंगाल और बिहार से पांच-पांच सीटों, ओडिशा से चार सीटों, असम से तीन सीटों, हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से दो दो सीटों तथा हिमाचल प्रदेश से एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >