राज्यसभा चुनाव : डिनर टेबल पर सियासी रणनीति, कांग्रेस को सताने लगा टूट का डर?

Rajya Sabha Election : मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी पहले ही दो उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी थी, अब तीसरी सीट के लिए भी उम्मीदवार उतार दिया है. इससे कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है. जानें आखिर कैसे?

Rajya Sabha Election : भोपाल में राज्यसभा चुनाव से पहले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के घर कांग्रेस विधायकों की बैठक और डिनर का आयोजन हुआ. इस पर उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव को लेकर अपनी रणनीति तैयार कर रही है. बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि विधायक किस तरह मतदान करेंगे और चुनाव में पार्टी की एकजुटता कैसे सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि  हर पार्टी अपने-अपने विधायक को संभालकर रखती है.  कांग्रेस भी अपने विधायकों को साथ लेकर चलेगी, पार्टी को अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है. कांग्रेस अपने विधायकों पर विश्वास करती है. सिंघार ने विधायकों को एक साथ कहीं लेकर जाने के संकेत दिए. इसपर एक पत्रकार ने सवाल किया कि विधायकों को कहां लेकर जाएगी कांग्रेस? सवाल का जवाब  देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जल्द ही आपको पता चल जाएगा.

बीजेपी का तीसरा उम्मीदवार कौन?

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार (7 जून) रात तीसरे उम्मीदवार के तौर पर महेश केवट के नाम का ऐलान किया. इससे पहले शनिवार को बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल अपना नामांकन दाखिल कर चुके थे. वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन ने भी नामांकन दाखिल कर लिया है. इससे पहले भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी नेताओं ने एकजुटता दिखाते हुए मीनाक्षी नटराजन की जीत का भरोसा जताया. अब दोनों दल अपने-अपने विधायकों को साधने और चुनावी गणित मजबूत करने में जुटे हैं.

यह भी पढ़ें : Rajya Sabha Election: परिमल नाथवानी, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा ने नामांकन किया दाखिल, जीत के किए दावे

क्यों टेंशन में है कांग्रेस? जानें

मध्य प्रदेश विधानसभा में फिलहाल 230 में से 228 वोट प्रभावी माने जा रहे हैं. बीजेपी के पास 164 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 64 विधायक हैं. हालांकि कुछ तकनीकी कारणों से कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है. बीना विधायक निर्मला सप्रे का रुख बीजेपी की ओर माना जा रहा है, वहीं विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा के मतदान पर रोक लगी हुई है. ऐसे में कांग्रेस का प्रभावी आंकड़ा घटकर 62 रह गया है.

बीजेपी दो सीटें जीत सकती है आसानी से

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए हर उम्मीदवार को जीतने के लिए 58 वोट चाहिए. बीजेपी दो सीटें आसानी से जीत सकती है, क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या बल है. दो उम्मीदवारों को जिताने के बाद भी उसके पास 48 वोट बचेंगे. तीसरी सीट जीतने के लिए बीजेपी को 10 अतिरिक्त वोटों की जरूरत होगी. वहीं कांग्रेस के पास अपनी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को जिताने लायक आंकड़ा मौजूद है, लेकिन बीजेपी द्वारा तीसरा उम्मीदवार उतारने से मुकाबला रोचक हो गया है. इससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है और नटराजन की राह पहले से ज्यादा कठिन नजर आ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >