राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी, करौली-धौलपुर और झालावाड़ में 12वीं तक स्कूल बंद

Rajasthan Heavy Rain Alert : राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश हुई और धौलपुर जिले के सैपऊ में सबसे अधिक 107 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 5-6 सितंबर को पूर्वी और पूर्वी-उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Rajasthan Heavy Rain Alert : सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र (वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया) आज उत्तर-पश्चिम MP व दक्षिण-पश्चिम UP के ऊपर मौजूद है. मानसून ट्रफ लाइन आज भी श्रीगंगानगर और वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया से होकर गुजर रही है. पिछले 24 घंटों में बारां, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली व सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी/अति भारी बारिश दर्ज की गई है. सर्वाधिक बारिश तलवारा, सवाई माधोपुर में 131 mm दर्ज की गई है.

1 से 12वीं तक स्कूल बंद

भारी बारिश की चेतावनी के बाद करौली, धौलपुर और झालावाड़ में 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी कर दी गई. हालांकि धौलपुर में शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कार्मिकों को स्कूल में उपस्थित होकर राजकीय कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में अति भारी बारिश की संभावना

आज 5 सितंबर को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है. आज अजमेर, उदयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग जयपुर के अनुसार, 6 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश तथा कोटा, अजमेर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना

7 सितंबर से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है. हालांकि, भरतपुर, जयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

8 सितंबर से बारिश का दौर थमने की प्रबल संभावना

8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह पुनः बारिश का दौर थमने की प्रबल संभावना है.


ये भी पढ़ें: नेपाल बाढ़ से भारी तबाही: अब तक 1344 लोगों की मौत, 5053 लापता; 32963 लोग प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >