Rajasthan Weather : 21 जनवरी से फिर बिगड़ेगा मौसम, नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस होगा एक्टिव

Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है. कई जगह हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

Rajasthan Weather : राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी है. इस बीच अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. इसकी वजह से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा गंगानगर व करौली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, जैसलमेर में 7.9 डिग्री, संगरिया में 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.2 डिग्री, पिलानी व कोटा में 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

उत्तरी राजस्थान में बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, 19 से 22 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 21 से 22 जनवरी के बीच पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना हैं. कहीं-कहीं आंधी भी चल सकती है. अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने का पूर्वानुमान है. इसके बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं.

दिल्ली में बारिश के आसार

दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से 1.6 डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने 19 जनवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है. अगले दो से तीन दिन इसी तरह का मौसम रह सकता है. इसके बाद 22 जनवरी को बारिश हो सकती है.

यहां बर्फबारी और बारिश के आसार

स्काइमेट वेदर के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव अभी भी जम्मू-कश्मीर के ऊपर बना हुआ है. 18 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ आया. इसकी वजह से मौसम बदला हुआ है. 20 जनवरी को एक और मौसमी सिस्टम इसके बाद आएगा. इसकी वजह से अगले कुछ दिनों तक पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी होती रहेगी. 20 से 22 जनवरी के बीच मौसम गतिविधि अपने चरम पर रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >