Rajasthan Weather: राजस्थान में लू, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, 18 अप्रैल तक नहीं मिलेगी राहत

Rajasthan Weather: देशभर में आंधी-तूफान और बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है. बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तेज बारिश हो रही है. राजस्थान की बात करें, तो यहां 18 अप्रैल तक बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया गया है.

Rajasthan Weather: राजस्थान में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने और तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ अनेक भागों में लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से पश्चिमी राजस्थान में लू चलने का नया दौर शुरू होगा और प्रदेश के कुछ हिस्सों में 15-16 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के अनेक भागों में लू, कहीं-कहीं तीव्र लू चलने की प्रबल संभावना है. इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की संभावना है.

17 और 18 अप्रैल को राजस्थान में आंधी-तूफान और मेघगर्जन की संभावना

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17-18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन व हल्की-मध्यम आंधी आने की संभावना है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सवाईमाधोपुर के बामनवास में सर्वाधिक 16.0 मिलीमीटर (मिनी) बारिश दर्ज की गई जबकि गंगापुर, बौंली और सांभर में 10-10 मिमी, चाकसू में छह मिमी व जयपुर हवाई अड्डे पर 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >