Rajasthan Sikar Gang War: गैंगस्टर राजू ठेठ हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, 6 आरोपी गिरफ्तार

एडीजी क्राइम रवि प्रकाश महेरदा ने बताया, पुलिस फायरिंग में हरियाणा के दो शूटर घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. उन्होंने बताया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

राजस्थान के सीकर शहर में शनिवार को गैंगस्टर राजू ठेठ और एक अन्य व्यक्ति ताराचंद की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. एडीजी क्राइम रवि प्रकाश महेरदा ने बताया, हमने सीकर गैंगवार मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गैंगस्टर राजू की मौत मामले में सभी पहलुओं की जांच करेगी पुलिस

एडीजी क्राइम रवि प्रकाश महेरदा ने बताया, पुलिस फायरिंग में हरियाणा के दो शूटर घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. उन्होंने बताया, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि उन्होंने कहा, हमें नहीं पता कि इसके पीछे कौन सा गिरोह है. खबर आ रही थी कि गैंगस्टर राजू ठेठ की हत्या के पीछे रवि बिश्नोई गैंग का हाथ है.

Also Read: राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या मामले का मूसेवाला मर्डर केस से कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई पर संदेह

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले- सभी आरोपियों के खिलाफ होगी त्वरित कार्रवाई

घटना के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, सीकर में हुए हत्याकांड के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके हथियार एवं वाहन जब्त कर लिए गए हैं. इन सभी आरोपियों को त्वरित सुनवाई कर अदालत से जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाना सुनिश्चित किया जाएगा.

क्या है मामला

गैंगस्टर राजू ठेठ की शनिवार को सीकर के उद्योग विहार थाने के पिपराली रोड स्थित उसके घर के मुख्य दरवाजे पर ही पांच लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. ठेठ के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर था. ठेहट जून 2017 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर आनंदपाल सिंह का प्रतिद्वंद्वी था. घटना स्थल पर मौजूद ताराचंद नामक व्यक्ति को भी गोली लगी और उसकी मौत हो गई. ताराचंद की बेटी पिपराली रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ती है और वह उससे मिलने वहां पहुंचा था लेकिन हमलावरों ने ताराचंद को भी ठेहट का साथी समझते हुए गोली मार दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >