Rajasthan: चार बच्चों की हत्या कर मां ने लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

राजस्थान के बाड़मेर जिले से दिल को दहला देने वाली खबर सामने आयी है. यहां एक मां ने अपने 4 बच्चों की हत्या करने बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. शुरूआती जांच से यह हत्या के बाद आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. लेकिन, पुलिस मामले की जांच में लगी हुई और कारणों का पता लगा रही है.

राजस्थान के बाड़मेर जिले के मंडली थाना क्षेत्र में कल शाम एक महिला ने कथित तौर पर अपने चार बच्चों की हत्या कर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि- महिला ने पहले अपने चारों बच्चों को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर उसका ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आगे बताते हुए अधिकारी ने कहा कि पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है.

अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन कर दिया बंद

मंडली थानाधिकारी कमलेश ने बताया कि- बानियावास गांव की रहने वाली उर्मिला (27) ने अपने चार बच्चों भावना (8), विक्रम (5), विमला (3) और मनीषा (2) को कथित तौर पर अनाज के ड्रम में डालकर बाहर से ढक्कन बंद कर दिया और फिर खुद फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी के मुताबिक, घटना के समय महिला का पति जेठाराम मजदूरी के लिए बालेसर (जोधपुर) गया हुआ था. आगे उन्होंने बताया कि जब शाम के समय में उर्मिला और उसके बच्चे नहीं दिखे, तो पास में रह रहे जेठाराम के रिश्तेदार उसके घर पहुंचे.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाधिकारी के अनुसार, रिश्तेदारों ने उर्मिला को फांसी के फंदे से झूलता देखा और उन्होंने जब बच्चों की तलाश की, तो वे ड्रम के अंदर मिले. इसके बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. थानाधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पति-पत्नी के बीच अनबन के चलते महिला के अपने बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है. आगे उन्होंने बताया कि महिला के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >