Rajasthan News : करोड़ों का मंच, खाली कुर्सियां! सरकार के फ्लॉप शो का वीडियो वायरल

Rajasthan News: राजस्थान सरकार के बड़े आयोजनों पर करोड़ों खर्च करने के बाद भी खाली कुर्सियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि जनता का पैसा पानी में क्यों?

Rajasthan News : राजस्थान की कुछ तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं. यह किसी सरकारी कार्यक्रम का नजर आ रहा है. इस वीडियो को राजस्थान कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया–फ्लॉप खेलो इंडिया के बाद युवा महोत्सव में जनता के पैसे की बर्बादी…खाली कुर्सियों को निहारते मंत्री और अधिकारी! आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

कुर्सियों खाली नजर आ रही है वीडियो में

कांग्रेस के द्वारा जो वीडियो  जारी किया गया है, उस वीडियो में सामने एक बड़ा सा मंच नजर आ रहा  है. इसके सामने कुर्सियां लगीं हैं. आगे की कुर्सियों में कुछ लोग बैठे नजर आ रहे हैं. इसके बाद बीच की कुर्सियां खाली है. पीछे कुछ महिलाएं बैठीं हैं. इन महिलाओं के पीछे कुछ बच्चे खड़े होकर कार्यक्रम को  देख रहे हैं. कार्यक्रम स्थल पर बड़ा सा स्क्रीन लगाया गया है. इस स्क्रीन पर नजर आ रहा है कि मंच पर कुछ कार्यक्रम चल रहा है. मंच पर ही कुछ लोग बैठे हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं.

200 से ज्यादा लाइक्स वीडियो को मिले

इन खाली कुर्सियों को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है. कांग्रेस के द्वारा शेयर इस वीडियो को 3 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं. 1 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो को 82 लोग रीपोस्ट कर चुके हैं जबकि 200 से ज्यादा लाइक्स वीडियो को मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : लहरिया कट काटते हुए धड़ाम से गिरे बाइक सवार, लोग बोले– इनकी सिकाई करनी चाहिए

जनता का पैसा पानी में क्यों?

इसी तरह के कुछ अन्य वीडियो भी वायरल हैं जिसे  देख यूजर सवाल उठा रहे हैं. लोगों का सवाल है कि जनता का पैसा पानी में क्यों बहाया जा रहा है? हालांकि ये खबर वायरल वीडियो पर बनाई गई है. इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं  करता है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >