राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार, 20 जुलाई तक पंचायत-निकाय चुनाव का मांगा शेड्यूल

Rajasthan High Court :राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाई है. अदालत ने 20 जुलाई तक चुनाव कराने का विस्तृत कार्यक्रम पेश करने का आदेश दिया है.

Rajasthan High Court : राजस्थान में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों में हो रही देरी पर राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग (SEC) को कड़ी फटकार लगाई है. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जोधपुर में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में लगातार हो रही देरी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है. अदालत ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट जवाब मांगा है.

20 जुलाई तक पूरा कार्यक्रम पेश करने का आदेश

राजस्थान हाई कोर्ट कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस.पी. शर्मा और न्यायमूर्ति संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने राज्य सरकार और राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वे 20 जुलाई तक पंचायत और नगर निकाय चुनाव कराने का विस्तृत कार्यक्रम अदालत में पेश करें. अदालत ने यह भी कहा कि चुनाव आयोग सोमवार तक चुनाव की तारीखों की घोषणा करे, ताकि चुनाव प्रक्रिया जल्द शुरू हो सके.

राज्य चुनाव आयोग और ओबीसी आयोग पर सवाल

इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और राजस्थान ओबीसी आयोग के रवैये पर भी नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि दोनों संस्थाओं की धीमी कार्यप्रणाली के कारण चुनाव समय पर नहीं हो पाए हैं. न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समय पर पूरा कराएं और अनावश्यक देरी से बचें.

स्थानीय निकायों का कार्यकाल पहले ही हो चुका है समाप्त

राजस्थान के कई पंचायतों और शहरी निकायों का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका है. ऐसे में कई स्थानों पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं के जरिए कामकाज चलाया जा रहा है. विपक्ष भी लगातार चुनाव में देरी को लेकर राज्य सरकार पर सवाल उठाता रहा है. अब हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद माना जा रहा है कि राज्य में पंचायत और निकाय चुनाव की प्रक्रिया जल्द तेज होगी. अदालत में 20 जुलाई तक पेश होने वाले चुनावी शेड्यूल पर सभी की नजरें टिकी हैं.

यह भी पढ़ें- मणिपुर में अब CoBRA कमांडो का एक्शन, हथियारबंद उग्रवादियों पर शिकंजा कसने उतरी केंद्र की सबसे घातक फोर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >