Rajasthan Heavy Rain Alert: अगले 48 घंटे 10 जिलों में भयंकर बारिश, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, मौसमी सिस्टम एक्टिव

Rajasthan Heavy Rain Alert: आईएमडी के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ेगा. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rajasthan Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजस्थान के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. मौसम विभाग ने राजस्थान में अनेक जगह भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Rajasthan Heavy Rain Alert, Symbolic Image

मौसम विभाग ने एक नए मौसमी तंत्र के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है.

Rajasthan Heavy Rain Alert, Symbolic Image

आईएमडी के मुताबिक दक्षिण पश्चिमी बिहार और आसपास के क्षेत्र उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आगे बढ़ेगा. इस तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 17 जुलाई से एक बार फिर भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.

Rajasthan Heavy Rain Alert, Symbolic Image

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के कोटा, भरतपुर समेत कई और इलाकों में 17 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश और 18 जुलाई को बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है.

Rajasthan heavy rain alert, symbolic image

आईएमडी के मुताबिक अजमेर, उदयपुर, जयपुर समेत कई और इलाकों में आज और कल मध्यम बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

Rajasthan heavy rain alert, symbolic image

मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर में आगामी दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होने और जोधपुर में कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है.

Rajasthan heavy rain alert, symbolic image

आईएमडी के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते चौबीस घंटे की अवधि में राज्य के अनेक स्थानों पर मध्यम से अति भारी बारिश हुई. सर्वाधिक 186.0 मिलीमीटर बारिश कोटा के रामगंजमंडी में दर्ज की गई.

Rajasthan heavy rain alert, symbolic image

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >