मध्य प्रदेश के मुरैना में वायुसेना के दो लड़ाकू विमान सुखोई और मिराज दुर्घटनाग्रस्त, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के मुरैना के पास वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गये. सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान ने एक साथ ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. आईएएफ ने बताया, भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं.

भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान (सुखोई-30 और मिराज-2000) शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गए. आईएएफ ने बताया, भारतीय वायुसेना के दो लड़ाकू विमान आज सुबह ग्वालियर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए. विमान नियमित परिचालन उड़ान प्रशिक्षण मिशन पर थे. इसमें शामिल 3 पायलटों में से एक को घातक चोटें आईं. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं. राजस्थान के भरतपुर जिले से भी सुबह एक विमान हादसे की खबर आयी. भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.

मध्य प्रदेश में वायुसेना के दो विमान दुर्घटनाग्रस्त

मध्य प्रदेश के मुरैना के पास वायुसेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गये. सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान ने एक साथ ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. राहत और बचाव कार्य जारी है.

विमान हादसे में दो पायलट सुरक्षित

रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त के दौरान, सुखोई-30 में 2 पायलट और मिराज 2000 में एक पायलट थे. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 2 पायलट सुरक्षित हैं जबकि एक अन्य को बचाने के लिए IAF हेलिकॉप्टर घटना स्थल पर भेजा गया है.

CDS के संपर्क में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जांच के आदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं. विमान हादसे की जांच का आदेश दे दिया गया है. रक्षा मंत्रालय के हवाले से खबर है कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को भारतीय वायु सेना के दो विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने पर वायु सेना प्रमुख द्वारा जानकारी दी गई थी. रक्षा मंत्री ने भारतीय वायुसेना के पायलटों के बारे में जानकारी ली.

विमान हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहाण ने विमान हादसे पर दुख जताया और ट्वीट किया, मुरैना के कोलारस के पास वायुसेना के सुखोई-30 और मिराज-2000 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर अत्यंत दुखद है. मैंने स्थानीय प्रशासन को त्वरित बचाव एवं राहत कार्य में वायुसेना के सहयोग के निर्देश दिए हैं. विमानों के पायलट के सुरक्षित होने की ईश्वर से कामना करता हूं.

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1619220195859636229

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >