Rajasthan : झालावाड़ में वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर, 9 की मौत, शादी से लौट रहे थे सभी

Rajasthan : झालावाड़ में वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि सभी एक वैन में सवार होकर मध्य प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे.

Rajasthan : राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई है. हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में यह हादसा रविवार तड़के हुआ. बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने वैन को टक्कर मार दी जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि, ये सभी एक वैन में सवार होकर मध्य प्रदेश से अपने घर लौट रहे थे. पचोला के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने वैन को टक्कर मार दी.

विवाह समारोह से लौट रहे थे सभी

अकलेरा थाना प्रभारी संदीप बिश्नोई ने हादसे को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि डूंगर गांव के बागरी समाज के लोग अपने रिश्तेदार के विवाह समारोह में शनिवार को मध्य प्रदेश गए थे. जब वे लौट रहे थे, तो उनके वैन की टक्कर ट्रक से हो गई. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है. मृतकों के शव को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है.

Read Also : Rajasthan News: जयपुर में बड़ा हादसा, केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, 5 मजदूरों की मौत

दुर्घटना के कारण का लगाया जा रहा है पता

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारण का पता लगाने का प्रयास जारी है. परिवार के सदस्यों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जिले में यह दूसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले गंगाधर थाना क्षेत्र में डंपर से कुचलकर पांच लोगों के मौत की खबर आई थी.

Read Also : राजस्थान: कोटा में शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से झुलसे 14 बच्चे

आरोपी गिरफ्तार

झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. हादसे में मारे गये लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >