Raja Raghuwanshi Murder : पत्नी सोनम ने पैसे देकर बुलाए गुंडे, करवा दी पति राजा रघुवंशी की हत्या

Raja Raghuwanshi Murder : पुलिस ने बताया कि मेघालय में इंदौर के राजा रघुवंशी की उसकी पत्नी ने हत्या कराई थी. चार लोग को मामले में गिरफ्तार किया गया है. उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने पत्नी सोनम ने सरेंडर कर दिया है. उसने भाड़े पर कुछ लोगों को बुलाया और राजा की हत्या करवा दी.

Raja Raghuwanshi Murder : मेघालय में हनीमून पर गए इंदौर के पर्यटक राजा रघुवंशी की हत्या के पीछे उसकी पत्नी सोनम का हाथ होने की बात सामने आई है. मेघालय पुलिस महानिदेशक आई. नोंगरांग ने इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सोनम ने भाड़े के हत्यारों को बुलाकर साजिश रची थी. उसने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. मामले में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक को यूपी से और दो को इंदौर से एसआईटी ने पकड़ा है. पुलिस अब इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

 सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए बुलाए भाड़े के गुंडे

नोंगरांग ने बताया, ‘‘सोनम ने उत्तर प्रदेश के नंदगंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.’’ डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि सोनम ने रघुवंशी की हत्या के लिए उन्हें भाड़े पर बुलाया था. उन्होंने कहा, ‘‘अपराध में संलिप्त कुछ और लोगों को पकड़ने के लिए मध्यप्रदेश में अभियान अब भी जारी है.’’

महिला ने सरेंडर कर दिया : मेघालय के मुख्यमंत्री

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने राज्य और देश को झकझोर देने वाले इस मामल�� को सुलझाने के लिए पुलिस की सराहना की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म  ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजा हत्याकांड में सात दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. मध्यप्रदेश के तीन हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है. महिला ने सरेंडरकर दिया है तथा एक और हमलावर को पकड़ने के लिए अभियान अब भी जारी है.’’

यह भी पढ़ें : Indore Missing Case: राजा रघुवंशी की हत्या पत्नी सोनम ने करवाई, यूपी में किया सरेंडर

23 मई को राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय के सोहरा इलाके में लापता हुए थे। 2 जून को राजा का शव 150 फीट गहरी खाई में मिला, जबकि सोनम लापता थी। खराब मौसम और कठिन इलाके के कारण तलाशी में दिक्कत आई।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >