Rainfall Warning : अगले 3 घंटे में राजस्थान के इन इलाकों में बारिश का होगा तांडव, अलर्ट जारी

Rainfall Warning: राजस्थान में भारी बारिश का कहर जारी है. 14 से 15 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया गया है. कोटा से जोधपुर तक मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है. अगले तीन घंटे में जानें कहां होगी बारिश.

Rainfall Warning: राजस्थान में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. अगले तीन घंटे में जयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जोधपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, जालोर, सिरोही, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ में बारिश होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा कि उपरोक्त जिलों के स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी.

14 से 15 जुलाई तक कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने 14 से 15 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. यह चेतावनी विशेष रूप से कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग के जिलों के लिए है, जहां अगले तीन दिनों में अत्यंत भारी वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मध्यप्रदेश के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र एक्टिव है, जो सतह से 5.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है. अगले 2–3 दिनों में यह तंत्र पूर्वी राजस्थान की ओर बढ़ते हुए पश्चिमी क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकता है. इससे बारिश की तीव्रता और उसका दायरा दोनों बढ़ने की संभावना है.

यहां मध्यम से तेज बारिश की संभावना

14 जुलाई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. इस बारिश के कारण स्थानीय जलभराव की स्थिति बन सकती है. साथ ही यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की आशंका है. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है. जोधपुर संभाग में भी 14 और 15 जुलाई को तेज वर्षा का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है. कुछ क्षेत्रों में अत्यंत भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >