अगले 48 घंटे बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी,  50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, करवट ले सकता है मौसम

Rain Warning: पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 और 3 फरवरी पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत से सटे मैदानी इलाकों में भी इस दौरान अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Rain Warning: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 से 3 फरवरी 2026 को हल्की से मध्यम बारिश से लेकर बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पंजाब, हरियाणा और उत्तरी मध्य प्रदेश में 3 फरवरी तक और उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

कई इलाकों में बारिश की चेतावनी (Heavy Rain Alert)

मौसम विभाग का अनुमान है कि 2 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 2-3 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. 2 और 3 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश और 2 फरवरी 2026 को गुजरात क्षेत्र में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कुछ इलाकों में छिटपुट से हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

तारीखक्षेत्र / राज्यसंभावित मौसम स्थितिहवा की रफ्तार
2 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादगरज, बिजली, हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी30–40 किमी/घंटा
2–3 फरवरीहिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडगरज, बिजली, हल्की से भारी बारिश और बर्फबारी30–40 किमी/घंटा
2–3 फरवरीउत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेशगरज-चमक के साथ छिटपुट से हल्की बारिश30–40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक)
2 फरवरी 2026गुजरात क्षेत्रगरज-चमक के साथ छिटपुट से हल्की बारिश30–40 किमी/घंटा (झोंके 50 किमी/घंटा तक)
2 फरवरीपश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेशअलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि

न्यूनतम तापमान का पूर्वानुमान

  • अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
  • अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-4°C की धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.

घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 फरवरी तक पंजाब में घना कोहरा छाया रह सकता है. 5 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3 और 4 फरवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के समय कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 4 फरवरी तक हरियाणा- चंडीगढ़, राजस्थान, बिहार, ओडिशा और उत्तरी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं 3 फरवरी तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: कश्मीर के बारामूला में भूकंप के झटके, पट्टन क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित; किसी नुकसान की खबर नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >