Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 11 से 13 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 11 से 15 मई तक हिमाचल प्रदेश में और 11 से 14 मई तक उत्तराखंड में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं. 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में ओलावृष्टि की भी संभावना है. जबकि, 12 और 13 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है.
दिल्ली-यूपी, पंजाब समेत इन राज्यों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी
आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आने वाले दो तीन दिनों तक मौसम बिगड़ा रहेगा. 11 से 14 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है. 12, 13 और 14 मई को यूपी के कई इलाकों ऐसा ही मौसम बना रह सकता है. 11 और 12 मई को राजस्थान में भी गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
असम मेघायल में 14 मई तक आंधी बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक असम, मेघालय, अरुणाचल और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में 12 से 14 मई के दौरान आंधी बारिश की संभावना है. असम और मेघालय में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 12 और 13 मई को अरुणाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश की संभावना है. 11 मई को मेघालय और 11 से 14 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. कई इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 11 मई को मेघालय में और 14 मई को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.
बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम
11 से 14 मई तक बिहार, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक, बिजली कड़कने और 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा तल सकती है. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 11 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी ऐसा ही मौसम रह सकता है. 11 से 16 मई तक झारखंड में कई स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. 14 से 16 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के राज्यों में मौसम के तेवर तल्ख रह सकते हैं. आईएमडी के मुताबिक 11 मई को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. 11 से 14 मई के दौरान केरल और माहे, आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश का दौर जारी रह सकता है. रायलसीमा में 11, 12 और 14 मई को बारिश की संभावना है. 12 से 14 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल बिजली कड़कने और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी.
Also Read: 10,11,12,13,14 मई तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
