कहीं बारिश-कहीं आंधी, मौसम ने लिया U-Turn, अगले 72 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

Rain Warning: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. IMD के मुताबिक अगले 72 घंटों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ सकता है.

Rain Warning: देशभर में मौसम ने यू-टर्न ले लिया है. कई राज्यों में आंधी बारिश बारिश का दौर जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की है. आईएमडी के मुताबिक जम्मू कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी आंधी-बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ मौसम बिगड़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है.

  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी संभावना है.
  • जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.
  • उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना है.
  • पश्चिमी राजस्थान में 19 मार्च को और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है.

एमपी-छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य और पूर्वी भारत में 22 मार्च तक छिटपुट आंधी-तूफान, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान कई राज्यों में अलग-अलग तिथियों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक

  • विदर्भ में 18 मार्च को ओलावृष्टि की संभावना है.
  • छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च को कुछ स्थानों पर ओले गिर सकते हैं.
  • पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 और 20 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है.
  • ओडिशा में 19 से 21 मार्च के दौरान अलग-अलग स्थानों पर ओले गिर सकते हैं.
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 मार्च को ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है.

कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) बना हुआ है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तर आंतरिक कर्नाटक तक निचले क्षोभमंडलीय स्तरों में एक ट्रफ फैली हुई है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाके, पश्चिमी राजस्थान, और अरुणाचल प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. मध्य और ऊपरी स्तर की पछुआ हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) ट्रफ के रूप में सक्रिय है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण अगले दो से तीन दिनों तक कई इलाकों में मौसम में बदलाव दिखाई दे सकता है.

कहां होगी बारिश?

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक 20 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है. 19 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा
ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा और अंडमान-निकोबार में अगले 24 घंटों में बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. 19 मार्च को गुजरात में भी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली चमकने की संभावना है.

Also Read: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, 18 से 21 मार्च तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >