Rain Warning: 18 से 23 मई तक इन राज्यों में चलेगी आंधी, भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

Rain Warning: देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. पूर्वोत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत, पूर्वी राज्यों और पहाड़ी इलाकों तक कई जगहों पर गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बहुत भारी बारिश का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है. जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई तक और उत्तराखंड में 20 से 23 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

बिहार, झारखंड,ओडिशा समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के राज्यों बिहार, झारखंड और ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रह सकता है. बिहार में 19 और 21 से 23 मई तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 18 और 21 से 23 मई के दौरान मौसम बदल सकता है. कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना है. ओडिशा में इस पूरे सप्ताह बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है.

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश में 18 मई को भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 मई तक कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

मध्य और पश्चिम भारत में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में इस सप्ताह गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है.

दक्षिण भारत में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे, कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

Also Read: मानसून की दस्तक से पहले केरलम में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >