Rain Warning: अगले 48 घंटों में तक भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जानें मौसम का ताजा हाल

Heavy Rain Warning: उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी बारिश का दौर जारी है. मौसम की करवट के कारण बारिश हो रही है. यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड समेत कई और राज्यों में बीते बुधवार से ही बारिश हो रही है. कई इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है. कई इलाकों में गुरुवार को बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में अगले 48 घंटों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.

Rain Warning: उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. यूपी, राजस्थान, बिहार, झारखंड से लेकर उत्तर पूर्वी राज्यों तक बारिश का दौर जारी है. यूपी में भी बीते दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 48 घंटों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Rain alert

उत्तर प्रदेश में बीते बुधवार से बारिश हो रही है. गुरुवार को भी जोरदार बारिश हुई. बारिश, आंधी-तूफान और ठनका गिरने से प्रदेश में 22 लोगों की मौत हो गई. 45 पशुओं की भी जान चली गई. 15 घरों पर ठनका गिरने से वे टूट-फूट गए हैं. बारिश के कारण राज्य में अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है.

Rain alert

बीते 24 घंटे के दौरान बिहार में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ जगहों पर जोरदार बारिश हुई. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, कोस्टल आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश दर्ज की गई.

Rain alert

बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में दिन के तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और तेलंगाना में भी अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई.

Heavy rain alert, imd, x

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को जोरदार आंधी चली. तेज हवा के कारण कई पेड़ शाखा से टूटकर गिर गए. कुछ जगह बिजली के खंभे भी गिर गए. इन कारणो से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम लग गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है.

Rain warning

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

Rain alert

राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. जबकि बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Rain alert

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा का दक्षिणी तट, आंध्र प्रदेश, केरल और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

Rainfall alert

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >