Rain And Cold Alert: 5-6 जनवरी को बारिश, अगले 7 दिन घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

Rain And Cold Alert: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. घना कोहरा और शीतलहर ने जन-जीवन को काफी हद तक प्रभावित किया है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर भारत में रात/सुबह में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

Rain And Cold Alert: मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और भूमध्य रेखीय हिंद महासागर में निचले और मध्य ट्रोपोस्फेरिक लेवल तक फैला हुआ एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका प्रभाव मौसम पर दिख रहा है.

5 और 6 जनवरी को बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 5 और 6 जनवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख -गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और 6 जनवरी 2026 को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है.

8 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 जनवरी तक; पूर्वी राजस्थान में 4 जनवरी तक; ओडिशा में 6 जनवरी , 2026 तक रात/सुबह में कई/कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है.

9 और 10 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू डिवीजन , असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 6 जनवरी तक; हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 8 जनवरी तक; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ ; पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6-10 जनवरी के दौरान; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 तारीख को; राजस्थान , गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 5 जनवरी तक; मध्य प्रदेश में 7 जनवरी तक; बिहार में 9 तारीख तक; ओडिशा में 7 और 8 जनवरी 2026 को रात/सुबह में अलग-अलग/कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.

4 और 5 जनवरी को बिहार में शीत दिवस की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड में 4 जनवरी को; उत्तर प्रदेश , पश्चिमी मध्य प्रदेश;बिहार में 4-5 जनवरी , 2026 के दौरान अलग-अलग इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.

दिल्ली में 7 जनवरी तक शीतलहर की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 7 जनवरी तक; पश्चिमी राजस्थान में 5-8 तारीख के दौरान; पूर्वी राजस्थान में 4-8 जनवरी 2026 के दौरान अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.

ये भी पढ़ें: Kal ka Mausam : 5 जनवरी तक इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >