Rain And Cold Alert: अगले 48 घंटे तक बारिश और बर्फबारी, इन राज्यों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, पाला और शीतलहर की चेतावनी

Rain And Cold Alert: देश के कई इलाकों में आगामी दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है. सर्दी, शीतलहर और कोहरे का दौर जारी रह सकता है. उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में अगले 48 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मैदानी इलाकों में ठंड और शीतलहर के साथ कोहरे का भी प्रकोप दिखाई दे रहा है.

Rain And Cold Alert: देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम के तेवर तल्ख हैं. उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में शीतलहर, ठंड, बर्फबारी और बारिश की दौर जारी है. कई इलाकों में घना कोहरा भी छा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा. आईएमडी के मुताबिक  अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर और उससे सटे मध्य भारत में रात से सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. 4 और 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में कुछ जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है. 5 से 8 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है.

बारिश और बर्फबारी की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 4 से 6 नजवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी बहुत संभव है.  5 और 6 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में और 6 जनवरी को उत्तराखंड में में भी बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. आईएमडी के मुताबिक 5 और 6 जनवरी को उत्तराखंड में कुछ जगहों पर पाला पड़ने की बहुत संभावना है.

इन राज्यों में घने कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी

  • भारत मौमस विज्ञान के मुताबिक 7 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 8 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, 5 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों और 6 जनवरी तक मध्य प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है.
  • 9 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है. 11 जनवरी तक पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा चंडीगढ़, 6 जनवरी तक पश्चिमी राजस्थान और झारखंड, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7 जनवरी तक, मध्य प्रदेश और ओडिशा में 8 जनवरी तक, छत्तीसगढ़ और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 5 जनवरी तक कोहरा की स्थिति बनी रही सकती है.
  • 4 और 5 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की बहुत संभावना है. 4 जनवरी को पूर्वी राजस्थान और पूर्वी उत्तर प्रदेश में शीतलहर की स्थिति रह सकती है.
  • 5 से 8 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है. 5 से 9 जनवरी के दौरान पश्चिमी राजस्थान,  5 से 10 जनवरी के दौरान पूर्वी राजस्थान और 6 से 7 जनवरी को झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है.

इन राज्यों में कैसा रहेगा न्यूनतम तापमान?

  • आईएमडी के मुताबिक अगले 2 से 4 दिनों में  उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
  • अगले 3 दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

Also Read: Rain And Cold Alert: 5-6 जनवरी को बारिश, अगले 7 दिन घना कोहरा और शीतलहर की चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >