Rain Alert: 9 से 12 मार्च तक इन राज्यों में होगी बारिश, एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert: आईएमडी के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च को एक्टिव हो रहा है. इसका असर 11 मार्च तक नजर आ सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड समेत कई और राज्यों में बारिश हो सकती है.

Rain Alert: 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. आईएमडी का अनुमान है कि इसके कारण मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि नये पश्चिमी विक्षोभ का असर 11 मार्च तक दिख सकता है.

Rain alert

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश समेत कई और राज्यों में आंधी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Heavy rain warning

फिलहाल एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद मौसमी तंत्र में बदलाव नजर आएगा. इसके कारण कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

Weather alert

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में हल्की बारिश और तेज हवा का दौर जारी रह सकता है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भी मिला जुला मौसम रहेगा.

Weather updates

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के संकेत नहीं है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती है. उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले दो तीन दिनों में तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हो सकता है.

Weather alert, ani photo

स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते 48 घंटों में दिल्ली-यूपी से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, गुजरात समेत कई और राज्यों में उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलीं. इसके कारण इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >