Rain Alert: 12 अप्रैल तक इन राज्यों में झमाझम बारिश, 24 घंटों में मौसम लेगा करवट, हीट वेव से मिलेगी राहत

Rain Alert: पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ने वाले कुछ घंटों में यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा. इसके बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर मुड़ सकता है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Rain Alert: देश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तर-पूर्वी भारत में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है. आईएमडी ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम विभाग अगले 24 घंटों के अंदर मौसम में बदलाव का अनुमान जाहिर किया है. आईएमडी के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है. इसका असर 12 अप्रैल तक दिख सकता है, इसके कारण उत्तर भारत के कई राज्यों में झमाझम बारिश की संभावना है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हीट वेव का प्रकोप दिख रहा है. कई इलाकों में लू की स्थिति है. लू को लेकर IMD के वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने कहा “गुजरात में करीब एक हफ्ते से लू चल रही है, आईएमडी ने इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया था. उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत में आज भी कई इलाकों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. उन्होंने बताया कि आने वाले दो दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश में लू का असर बढ़ेगा. राजस्थान के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप रहेगा. हालांकि आने वाले 24 घंटों में मौसम में अचानक परिवर्तन हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली में अचानक से मौसम यू टर्न ले सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. 10 अप्रैल तक यह पूरी तरह सक्रिय हो सकता है. इसके कारण उत्तर भारत और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यों में बादल बारिश की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में भी बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी इसका असर दिख सकता है.

देश भर का मौसमी सिस्टम

पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. ने वाले कुछ घंटों में यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा. इसके बाद यह निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर मुड़ सकता है. आने वाले 24 घंटों में मध्य बंगाल की खाड़ी पर धीरे-धीरे यह और कमजोर हो सकता है. इसके अलावा दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से पूर्वी गांगेय पश्चिम बंगाल तक एक टर्फ लाइन बनी हुई है. इन प्रणालियों के प्रभाव से कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है.

किन राज्यों में होगी बारिश

  • मौसम विभाग के मुताबिक 9 से 11 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य भारत समेत पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली और तेज हवाएं चल सकती है.
  • आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवा भी चल सकती है. कई इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है.
  • 9 अप्रैल को पूर्वी मध्य प्रदेश और 10 अप्रैल को झारखंड में हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.
  • 10 अप्रैल को बिहार, अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है. इसके बाद 10 से 11 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 9 से 11 अप्रैल को असम और मेघालय में छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: Pre Monsoon Rain Alert: उत्तर भारत में गरज के साथ होगी प्री-मानसून की बौछारें, इन राज्यों में झमाझम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >