Rain Alert: साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 18 से 23 फरवरी तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Rain Alert: देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम में बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण हो रहा है.

Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ 19 और 20 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 22 फरवरी तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी स्थानों में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तरी प्रयद्वीपीय भारत के कई स्थानों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है. ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोतर भारत में गर्जन और लाइटनिंग की संभावना जताई गई है.

असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, अगले 7 दिन बारिश की संभावना

असम में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखा जा रहा है. जिसके कारण 18-24 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट से लेकर व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. जबकि 19 फरवरी को भारी वर्षा की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट से लेकर हल्की वर्षा होने की संभावना है.

40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसा 18-20 फरवरी के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी और बिजली गिरने की संभावना; 18 और 19 फरवरी को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं (गति 30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना.

यह भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के किन-किन जिलों में 19 और 20 फरवरी को होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ का असर, यहां 23 फरवरी तक हो सकती है बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के कारण 19 और 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ छिटपुट रूप से हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी हो सकती है. जबकि 21-23 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फबारी हो सकती है.

राजस्थान में 20 फरवरी तक बारिश होने की संभावना

18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने, हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >