Aaj ka Mausam : अगले 2 दिन होगी बारिश, इन राज्यों के लिए जारी किया गया अलर्ट

कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में बारिश की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम.

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी हो सकती है. वहीं 27 और 28 जनवरी को उत्तराखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं. इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

IMD के मुताबिक, 27 जनवरी को दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की भी संभावना है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. 28 जनवरी को सुबह के वक्त कोहरा छाया नजर आ सकता है.

राजस्थान के कुछ इलाकों में हो सकती है बारिश

राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आ सकता है. विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 27 जनवरी को एक्टिव हो सकता है. इसके प्रभाव से 27 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा के अलावा अजमेर संभाग के कुछ भागों में आकाशीय बिजली गिर सकती है. साथ ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

बिहार में अलर्ट जारी

बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 जनवरी को प्रदेश के पांच जिलों में मौसम खराब रह सकता है. हालांकि 27 जनवरी के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. IMD ने पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण के अलावा शिवहर, सीतामढ़ी और गोपालगंज में बिजली चमकने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: 27 और 28 जनवरी को भारी बारिश, 31 जनवरी तक कोहरे और शीतलहर की चेतावनी, IMD अलर्ट

झारखंड में बारिश की संभावना नहीं

झारखंड में अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जाएगा. दिन का तापमान भी बढ़ सकता है. 29 और 30 जनवरी को आसमान में बादल छाए नजर आएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा 27 और 28 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं 28 जनवरी को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >