हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा, ED, CBI और IT को बताया 'विपक्ष मिटाओ सेल'

राहुल गांधी ने 'एक्स ' पर पोस्ट किया, ईडी, सीबीआई, आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब ये बीजेपी की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन गई हैं. राहुल गांधी ने आगे लिखा, भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता के मोह में लोकतंत्र को नष्ट करने का अभियान चला रही है.

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन मामले में बुधवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने उनसे 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. गिरफ्तारी के बाद ईडी हेमंत सोरेन को अपने साथ ले गई और उन्हें गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी. अपनी गिरफ्तारी से पहले, सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया और फिर उन्हें यहां ईडी कार्यालय ले जाया गया. इधर हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और मुख्यमंत्री पद से उनके इस्तीफे के बाद बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ‘एक्स ‘ पर पोस्ट किया, ईडी, सीबीआई, आईटी आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब ये बीजेपी की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन गई हैं. राहुल गांधी ने आगे लिखा, भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता के मोह में लोकतंत्र को नष्ट करने का अभियान चला रही है.

हेमंत सोरेन को फंसाया जा रहा : भूपेश बघेल

हेमंत सोरेन द्वारा सीएम पद से इस्तीफा देने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, जिस प्रकार से चुनी हुई सरकार को फर्जी केस में फंसाकर कार्रवाई की जा रही है. ये प्रजातंत्र की हत्या करने की कोशिश है बिना विपक्ष के ये लोग देश चलाना चाहते हैं.

Also Read: झारखंड के नए सीएम होंगे चंपई सोरेन, गांव में जश्न, मांदर की थाप पर थिरक रहे लोग

झामुमो विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद झारखंड के परिवहन मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 47 विधायकों के समर्थन से झारखंड में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया है. हेमंत सोरेन के इस्तीफा देने से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया. संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, हमने 43 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है, जिन्होंने हमें बुलाने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >