Congress President Election: राहुल गांधी बनेंगे कांग्रेस के नये अध्यक्ष ? FB पोस्ट में दिये संकेत

राहुल गांधी ने फेसबुक में एक पोस्ट डाला. जिसमें तस्वीर में नाव चलाते दिख रहे हैं. हाथ में राहुल गांधी पतवार लिये दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब नाव बीच मंझदार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है. उन्होंने आगे लिखा, न रुकेंगे, न झुकेंगे. भारत जोड़ेंगे.

राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. दूसरी ओर कांग्रेस में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गयी है. अध्यक्ष पद की रेस में दो चेहरे पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है. एक तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और दूसरे सांसद शशि थरूर. लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पेज पर जो पोस्ट डाला है, उसके बाद से ये कयास लगाये जा रहे हैं कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी ही होंगे.

राहुल गांधी के फेसबुक पोस्ट में क्या है खास

राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं. उन्होंने अपने फेसबुक में एक पोस्ट डाला. जिसमें तस्वीर में नाव चलाते दिख रहे हैं. हाथ में राहुल गांधी पतवार लिये दिख रहे हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, जब नाव बीच मंझदार में फंस जाए, तब पतवार अपने हाथ में लेनी ही पड़ती है. उन्होंने आगे लिखा, न रुकेंगे, न झुकेंगे. भारत जोड़ेंगे. अब राहुल गांधी के पोस्ट को अध्यक्ष पद से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि राहुल गांधी ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं. इस चुनावी हलचल के बीच, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख का पद वैचारिक है और जो भी इस जिम्मेदारी को संभालता है, उसे यह याद रखना चाहिए कि वह भारत के एक नजरिये का प्रतिनिधित्व करेगा.

Also Read: Congress President Elections: अशोक गहलोत ने दिया संकेत, कहा- ‘अगर राहुल गांधी नहीं मानें तो वह लड़ेंगे’

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना भी जारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनावी मुकाबले की प्रबल संभावना के बीच बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई और इसी के साथ चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो गई. कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना जारी होने के बाद अब नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है. एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किये जाएंगे.

अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच रोमांचक मुकाबला

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत और शशि थरूर के नामों की सबसे अधिक चर्चा हो रही है. हालांकि गहलोत ने कहा कि वह पार्टी का फैसला मानेंगे, लेकिन उससे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनने के लिए मनाने का एक आखिरी प्रयास करेंगे. दूसरी तरफ, पहले से ही चुनाव लड़ने का संकेत दे रहे लोकसभा सदस्य थरूर ने कांग्रेस के मुख्यालय में पहुंचकर पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की थी और नामांकन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की थी. कुछ अन्य नेताओं के भी चुनावी मैदान में उतरने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी चुनाव लड़ने की संभावना पर विचार कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है.

22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिये चुना जाएगा. वर्ष 2000 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें प्रसाद को करारी शिकस्त मिली थी. इससे पहले, 1997 में सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला हुआ था जिसमें केसरी जीते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >