Lok Sabha Election 2024: क्या वायनाड से नहीं लड़ेंगे राहुल गांधी? केरल में फंस गई कांग्रेस

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन रह गये हैं. इस बीच केरल का वायनाड संसदीय क्षेत्र चर्चा का विषय बना हुआ है. जानें क्यों

Lok Sabha Election 2024: कुछ दिनों के बाद लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया जाएगा. इससे पहले सभी पार्टियों तैयारियों में जुट चुकी है. वर्तमान में जिस सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह सीट केरल की वायनाड है जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं. दरअसल, केरल में विपक्षी गठबंधन इंडिया को उस वक्त जोरदार झटका लगा जब सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) में शामिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए चार महत्वपूर्ण सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया. पार्टी की वरिष्ठ नेता एनी राजा को वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतारने का काम किया गया है जिसके बाद से बयानबाजी का दौर जारी है.


कांग्रेस को वायनाड के बारे में सोचने की जरूरत: वृंदा करात

सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने मामले को लेकर कहा है कि सीपीआई (एम) ने वायनाड सीट के लिए कॉमरेड एनी राजा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. उन्होंने ‘महिला आंदोलन’ में अहम भूमिका निभाई है. राहुल गांधी और कांग्रेस को सोचने की जरूरत है… वे कहते हैं कि उनकी लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है. केरल में, यदि आप आते हैं और सीपीआई (एम) के खिलाफ लड़ते हैं, तो आप क्या मैसेज देंगे जनता को? इसलिए कांग्रेस को एक बार फिर से अपनी सीट के बारे में सोचने की जरूरत है.

Lok Sabha Election 2024: केरल में इंडिया गठबंधन में हो गया ‘खेला’…! राहुल गांधी की वायनाड सीट से लेफ्ट ने घोषित किया उम्मीदवार

एक नजर में जानें इन सीटों के बारे में

  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने एनी राजा को वायनाड सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. यहां से राहुल गांधी अभी सांसद हैं.
  • भाकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद पन्नियन रवींद्रन को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है. अभी इस सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर सांसद हैं.
  • भाकपा ने पूर्व कृषि मंत्री वी एस सुनिल कुमार और पार्टी की युवा इकाई ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के नेता सी ए अरुणकुमार को क्रमश: त्रिशूर और मवेलीक्कारा से चुनावी मैदान में उतारा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >