'भारत जोड़ो न्याय यात्रा': कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया ?

असम के नगांव जिले में रविवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सड़क किनारे एक रेस्तरां में लोगों की भीड़ ने घेर लिया. भीड़ ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके बाद सोमवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें मंदिर जाने से रोका गया है.

‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आज असम में हैं. यात्रा को बोर्डोवा जाने से रोकने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हमें वहां आमंत्रित किया गया और अब कहा जा रहा है कि आप नहीं जा सकते. मैं कारण पूछ रहा हूं कि क्यों नहीं जा सकते हैं? शायद आज सिर्फ एक ही व्यक्ति मंदिर जा सकता है. आपको बता दें कि लगातार कांग्रेस की ओर से बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं, और कहा जा रहा है कि राहुल गांधी कि यात्रा पर बीजेपी के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं.

राहुल गांधी ने कहा है कि उन्हें प्राधिकारी असम के नगांव स्थित श्री श्री शंकर देव मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने असम के नगांव स्थित मंदिर में जाने से रोके जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्राधिकारियों से पूछा कि क्या अब यह प्रधानमंत्री मोदी तय करेंगे कि मंदिर में कौन जाएगा. असम के नगांव में एक स्थानीय मंदिर में जाने से ‘रोके जाने पर’ कांग्रेस नेता ने कहा कि हम कोई समस्या पैदा नहीं करना चाहते, केवल मंदिर में पूजा करना चाहते हैं.

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: भीड़ ने रोकी बस, लगाए मोदी-मोदी के नारे, बोले राहुल गांधी- हम किसी से नहीं डरते

बाद में मिली मंदिर जाने की अनुमति

इसके बाद खबर आई कि प्राधिकारियों ने असम के नगांव में शंकरदेव मंदिर में स्थानीय सांसद, विधायक को राहुल गांधी के बिना जाने की अनुमति दी.

Also Read: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं आएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, ये वजह आई सामने

राहुल गांधी को सड़क किनारे रेस्तरां में लोगों की भीड़ ने घेर लिया

आपको बता दें कि असम के नगांव जिले में रविवार शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सड़क किनारे एक रेस्तरां में लोगों की भीड़ ने घेर लिया घटना तब हुई जब कांग्रेस नेता और कुछ अन्य नेता घटनास्थल से लगभग 10 किमी दूर रुपोही में अपने रात्रि प्रवास के लिए रास्ते में अंबागन के रेस्तरां में ठहरे हुए थे. भीड़ ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समागुरी से कांग्रेस विधायक रकीबुल हुसैन का जिक्र करते हुए ‘अन्याय यात्रा’ तथा ‘रकीबुल वापस जाओ’ जैसे नारे वाली तख्तियां दिखाने का काम किया. सुरक्षाकर्मियों ने गांधी और अन्य नेताओं को रेस्तरां से बाहर निकाला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >