कारगिल में बोले राहुल गांधी -चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है, लेकिन पीएम मोदी इससे इनकार कर रहे

राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है. इसके सबूत कर्नाटक चुनाव के दौरान मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का डाउनफाॅल शुरू हो चुका है और जल्दी ही इनका देश से सफाया हो जायेगा.

लद्दाख के लोगों का कहना है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है, रोजगार के जो वादे किये गये थे वे झूठे साबित हुए हैं. लद्दाख भले ही केंद्र शासित प्रदेश बन गया है लेकिन आज भी यहां कई कमियां हैं. आज स्थिति यह है कि लद्दाख बेरोजगारी का केंद्र बन गया है. यहां फोन की कनेक्टविटी भी अच्छी नहीं है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उक्त बातें आज लद्दाख दौरे के दौरान कारगिल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कही.

चीन ने भारत की जमीन हड़पी है

राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख दौरे के दौरान यहां रहने वाले लोगों ने उनसे यह बात कही है. राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोग हमेशा देश के लिए कुर्बानी देने को तैयार रहे हैं और इस बात की कद्र कांग्रेस पार्टी करती है. राहुल गांधी ने कहा कि मैंने लद्दाख दौरे के दौरान देखा कि चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कहते हैं कि चीन ने भारत की एक इंच भी जमीन नहीं ली है.


मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को मिलेगी जीत

इससे पहले एक अन्य जनसभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का चुनाव कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है. इसके सबूत कर्नाटक चुनाव के दौरान मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा का डाउनफाॅल शुरू हो चुका है और जल्दी ही इनका देश से सफाया हो जायेगा. ज्ञात हो कि राहुल गांधी कुछ दिनों से लद्दाख की यात्रा पर हैं और इस दौरान वे कई लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और क्षेत्र की समस्याओं को जानने का प्रयास भी कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा – मैं लद्दाख के कोने-कोने में गया. गरीबों, माताओं-बहनों और युवाओं से बात की. आपके दिल की बात समझने की कोशिश की. दूसरे नेता अपने ‘मन की बात’ करते हैं. मैंने सोचा मैं आपके मन की बात सुनूं. मैंने ये जाना कि आप मोहब्बत से रहते हैं.

Also Read: Chandrayaan-3: चंद्रमा से आ रही बड़ी खबर! लैंडिंग के बाद दिखा चांद का पहला वीडियो, ऐसी दिखती है सतह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >