Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने की स्कूटी की सवारी, सड़कों पर लोगों से मिलाया हाथ, ली सेल्फी

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक बार फिर राहुल गांधी स्कूटी पर नजर आये. कांग्रेस की एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने सड़क पर लोगों से मुलाकात की. स्कूटी की सवारी के साथ-साथ हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. इस दौरान राहुल गांधी ने सेल्फी भी ली.

राहुल गांधी मिजोरम दौरे पर हैं. मिजोरम में कांग्रेस ने सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने पहले 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था इसके बाद बची हुई एक सीट पर भी पार्टी प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया. इधर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिजोरम दौरे पर हैं. उन्होंने मिजोरम में एक चुनावी सभा को भी संबोधित किया.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सभा में दावा किया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (I-N-D-I-A) देश के 60 फीसदी हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, जो भारतीय जनता पार्टी से भी अधिक है.

पार्टी उम्मीदवारों के प्रचार के लिए चुनावी राज्य मिजोरम की यात्रा के दौरान राजधानी आइजोल में राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने मूल्यों, संवैधानिक ढांचे और धर्म या संस्कृति से परे लोगों की खुद को अभिव्यक्त करने और सद्भाव से रहने की स्वतंत्रता को संरक्षित कर भारत की अवधारणा की रक्षा करेगा.

बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश के लिए उनका दृष्टिकोण हमसे अलग है. आरएसएस का मानना है कि भारत को एक ही विचारधारा और संगठन द्वारा शासित किया जाना चाहिए, जिसका हम विरोध कर रहे हैं. हम विकेंद्रीकरण में विश्वास करते हैं जबकि भाजपा का मानना है कि सभी निर्णय दिल्ली में लिए जाने चाहिए.

राहुल गांधी ने बीजेपी  पर देश के संपूर्ण संस्थागत ढांचे पर कब्जा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की नींव स्थापित करने में मदद की है और इस पुरानी पार्टी का उस नींव की रक्षा करने का इतिहास रहा है.


राहुल ने कहा कि पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्य भाजपा और आरएसएस के हमलों का सामना कर रहे हैं, यह आपकी धार्मिक आस्थाओं की बुनियाद के लिए खतरा है. बता दें, चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए सात नवंबर को मतदान होना है और तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी.

चुनावी सभा से पहले मिजोरम की राजधानी आइजोल में राहुल गांधी ने सड़कों पर रोड शो भी किया. इस दौरान उन्होंने घरों के छतों पर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

राहुल गांधी ने आइजोल में एक स्कूटी में भी सवार हुए. एक स्कूटी में राहुल गांधी पीछे बैठे नजर आये. सुरक्षा के लिए राहुल गांधी ने हेलमेट भी लगाया था.

सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों से राहुल गांधी ने हाथ मिलाया. साथ ही उनकी अभिवादन किया. 

सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों से राहुल गांधी ने हाथ मिलाया. सड़कों पर घुमने के दौरान राहुल गांधी ने एक हैट भी लगाकर लोगों का अभिवादन किया. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >