राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बवाल, विरोध में सड़क पर उतरी बीजेपी

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर बवाल जारी है. बीजेपी कार्यकर्ता राहुल गांधी के विरोध में सड़क पर उतर गए हैं. दिल्ली से लेकर पंजाब तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की है.

Rahul Gandhi Statement: केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने के खिलाफ बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी सिख सरदार है, राहुल गांधी गद्दार है के नारे लगाते हुए कांग्रेस नेता गांधी को माफी मांगने को कहा. प्रदर्शनकारियों में भाजपा के कई सिख नेता भी शामिल थे.

क्या है मामला?

संसद के मकर द्वार के निकट बुधवार को राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच नोंकझोंक देखने की मिली. बजट सत्र की शेष अवधि से निलंबित किए गए 8 विपक्षी सांसद मकर द्वार के सामने प्रदर्शन कर रहे थे. उसी समय कांग्रेस के नेता रह चुके बिट्टू संसद भवन में प्रवेश कर रहे थे. उस समय उन्हें यह कहते हुए सुने गए कि ये (प्रदर्शन कर रहे सांसद) जंग जीतकर आए हैं. इस पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, देखिए यहां एक गद्दार चला आ रहा है…मेरे गद्दार मित्र, चिंता मत करो, वापस आ जाओ. इस पर बिट्टू ने कहा कि ये देश के दुश्मन हैं.

अमृतसर में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

अमृतसर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन किया.

केंद्रीय मंत्री बिट्टू को गद्दार कहने से पूरा सिख समुदाय नाराज : बीजेपी

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की बुधवार को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राहुल के इस बयान से पूरा सिख समुदाय आहत है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने बिट्टू को गद्दार सिर्फ इसलिए कहा क्योंकि बिट्टू ने कांग्रेस छोड़ दी थी.

सिख समुदाय के लिए राहुल का बयान अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है : हरदीप सिंह पुरी

पुरी ने कहा, गद्दार शब्द को हल्के में नहीं लिया जा सकता. यह शब्द उस व्यक्ति के लिए प्रयोग किया जाता है जिसने अपने देश के साथ विश्वासघात किया हो. सिख समुदाय के लिए यह एक अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है. उन्होंने कहा- रवनीत सिंह बिट्टू केवल लुधियाना से निर्वाचित सांसद ही नहीं हैं, बल्कि वह देश की सेवा करने वाले एक सिख परिवार के सदस्य भी हैं. बिट्टू के दादा सरदार बेअंत सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री थे, वह एक हत्यारे की गोली का शिकार हो गए थे. और आप उन्हें गद्दार कहते हैं। यह अस्वीकार्य है.

अरविंदर सिंह लवली ने भी राहुल के बयान का विरोध किया

भाजपा नेता अरविंदर सिंह लवली ने राहुल गांधी की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता द्वारा बिट्टू को गद्दार कहे जाने से पूरा सिख समुदाय बेहद आहत है. लवली ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >