'मणिपुर आएं पीएम मोदी', हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा के बाद आया राहुल गांधी का बड़ा रिएक्शन

Rahul Gandhi Manipur Visit: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार (08 जुलाई) को मणिपुर का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के हिंसा के शिकार लोगों से मुलाकात की. राहुल गांधी ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि हिंसा ग्रस्त मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी को भी आना चाहिए.

Rahul Gandhi Manipur Visit: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मणिपुर दौरे पर हैं. अपने दौरे में राहुल गांधी हिंसा पीड़ितों से मिले. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल गांधी ने कहा कि मणिपुर में हालात बेहद खराब है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यहां आना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी मणिपुर आएं और लोगों को भरोसा दें. अपने दौरे में राहुल गांधी ने पीड़ित लोगों की समस्याएं सुनीं. मणिपुर में कांग्रेस दोनों लोकसभा सीट पर जीत के बाद राहुल गांधी का यह पहला मणिपुर दौरा है. बता दें, अब तक राहुल गांधी तीन बार मणिपुर का दौरा कर चुके हैं. पिछले साल तीन मई को जातीय हिंसा भड़कने के कुछ समय बाद उन्होंने प्रदेश का दौरा किया था. इसके बाद जनवरी 2024 में उन्होंने मणिपुर से ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा भी शुरू की थी. अब जुलाई महीने में राहुल गांधी यहां दौरे पर आएं हैं.

पीएम मोदी को आना चाहिए मणिपुर- राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह काफी अहम है कि हिंसा ग्रस्त मणिपुर में प्रधानमंत्री मोदी को आना चाहिए. वो  मणिपुर के लोगों की बात सुनें, कोशिश करें और समझें कि मणिपुर में क्या चल रहा है. मणिपुर को भारतीय संघ का एक गौरवशाली राज्य बताते हुए राहुल ने कहा कि अगर कोई त्रासदी नहीं थी, तो भी प्रधानमंत्री को इस बड़ी त्रासदी में मणिपुर आना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह अपना 1 से 2 दिन का समय लें और आएं और सुनें इससे मणिपुर के लोगों को सांत्वना मिलेगी.

राहुल गांधी ने की मीडिया से बात
अपने दौरे में सोमवार को राहुल गांधी ने मीडिया से भी बात की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पत्रकारों के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि कृपया मैं जो कह रहा हूं उसका सम्मान करें. उन्होंने कहा कि मैं यहां एक स्पष्ट संदेश देने आया हूं, राहुल गांधी ने कहा कि मैं मुद्दों से भटकाने वाले सवालों के जवाब देने यहां नहीं आया हूं.

राहत शिविरों का राहुल गांधी ने किया दौरा
बता दें, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मणिपुर के जिरीबाम और चुराचांदपुर जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे लोगों से बातचीत की. बीते साल मई महीने में प्रदेश में दो समुदाय मेइती और कुकी के बीच जातीय हिंसा शुरू हुई थी. हिंसा में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है. लाखों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.

Also Read: कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, चार जवान शहीद, छह घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >